फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   My cousin died due to lightning, two injured

बिजली गिरने से मौसेरे भाई-बहन की मौत, दो घायल

Mon, 23 May 2022 11:43 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 23 May 2022 11:43 PM IST
विज्ञापन
My cousin died due to lightning, two injured
My cousin died due to lightning, two injured
पेड़ गिरने से एक घायल, बरखेरा में बिजली गिरने से तीन भैंसों की मौत
विज्ञापन

पसगवां। तेज आंधी और बारिश में बिजली गिरने से मौसेरे भाई-बहन की मौत हो गई, जबकि दो अन्य लोग इसकी चपेट में आकर झुलस गए हैं। घटना कोतवाली क्षेत्र के ग्राम चंदिला की है। वहीं ग्राम सिकटारा में पेड़ गिरने से एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया।
सोमवार को कोतवाली क्षेत्र के ग्राम सिसौरा सहमत निवासी इश्तियाक की 10 वर्षीय बेटी अरिबा उर्फ रकीबा अपने मौसा सोहेल खान के घर चंदिला आई थी। सोहेल के 14 वर्षीय बेटे तारिक उर्फ जयेद के साथ बाग में कच्चे आम तोड़ने चली गई। उसी समय अचानक मौसम बिगड़ा और तेज आंधी-पानी आ गया। तभी बिजली इन पर कहर बनकर गिरी और दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। सोहेल का दूसरा बेटा 12 वर्षीय मोहम्मद फैज और 75 वर्षीय सोहेल के पिता सयूब खां (75) भी बाग में थे। बिजली की चपेट में आकर वह भी झुलस गए। घटना करीब ग्यारह बजे दिन की है। घटना की सूचना पाकर तहसीलदार मोहम्मदी सुशील प्रताप सिंह मौके पर पहुंचे और परिवार वालों को ढांढस बंधाया। परिवार वालों ने शव का पोस्टमार्टम कराने से इनकार कर दिया। पंचनामे के बाद शव परिवार वालों को सौंप दिए गए। उन्होंने शवों का अंतिम संस्कार कर दिया है। उधर, एक अन्य घटना में पड़ोसी ग्राम सिकटारा में देवस्थान पर बैठे प्रदीप कुमार (32) पुत्र रामलोटन आंधी में पेड़ गिरने से घायल हो गए। गंभीर अवस्था में उन्हें शाहजहांपुर भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन

मोहम्मदी। क्षेत्र के ग्राम पंचायत बरखेरा में बिजली गिरने से तीन भैंसों की मौत हो गई। सोमवार को तेज बारिश से बरखेरा गांव के दीनदयाल पाल की दो भैंसें और लाखन सिंह एक भैंस एक पेड़ में अलग-अलग बंधी थीं। अचानक बारिश होने के कारण भैंस नहीं खोल पाए और तीनों भैंसों की बिजली गिरने से मौके पर ही मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही पशु चिकित्सक लेखपाल ने मौके पर पहुंचकर निरीक्षण किया। एसडीएम पंकज श्रीवास्तव ने बताया कि बरखेरा में आकाशीय बिजली गिरने से तीन भैंसों की मौत हुई है। लेखपाल को मौके पर भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पिता-पुत्र के शव का एक साथ हुआ अंतिम संस्कार
बिजुआ। रविवार को बिजली गिरने से भीरा थाना क्षेत्र के बोझवा निवासी पिता छोटेलाल और पुत्र प्रियांशु की मौत हो गई थी। दोनों के शव जब पोस्टमार्टम के बाद घर पहुंचे तो कोहराम मच गया। भीरा पुलिस ने दोनों शवों को बोझवा मृतकों के घर तक पहुंचाया।

ग्राम प्रधान सतीश कुमार मौर्या लेखपाल मनोज शुक्ला पूर्व प्रधान इंद्रजीत सिंह तथा क्षेत्र के सैकड़ों लोग शवयात्रा में शामिल हुए मुखाग्नि मृतक छोटेलाल के बडे़ पुत्र अंकित मौर्य ने दी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed