{"_id":"c2d6797e329c97800663137a4ec29c4f","slug":"my-charioteer-scheme-launched-today-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"‘मेरा सारथी’ योजना की लांचिंग आज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
‘मेरा सारथी’ योजना की लांचिंग आज
लखीमपुर खीरी
Updated Wed, 10 Jun 2015 09:29 PM IST
विज्ञापन
स्कूली बच्चों की सुरक्षा के लिए डीएम किंजल सिंह की पहल पर मेरा सारथी योजना का शुभारंभ कल गुरुवार से हो रहा है। डीएम ने बताया कि योजना के लांच होते ही बच्चों में असुरक्षा की भावना समाप्त हो जाएगी और अभिभावक भी अपने पाल्य को निश्चिंत होकर स्कूल भेज सकेंगे। उन्होंने बताया कि राज्यसभा सदस्य रवि प्रकाश वर्मा और राष्ट्रीय वॉलीबाल खिलाड़ी और माउंट एवरेस्ट विजेता अरुणिमा सिन्हा के हाथों ‘सारथी’ एप्लीकेशन अकेजन लॉन में गुरुवार को दोपहर 12 बजे लांच की जाएगी। इसके बाद ‘सारथी’ की सुविधा मोबाइल एप्लीकेशन वेबसाइट और एसएमएस के माध्यम से उपलब्ध होगी।
ये है योजना
बच्चों के अपहरण, उत्पीड़न और यौन शोषण जैसे आपराधिक मामले लगातार बढ़ रहे हैं, लेकिन अब तक कोई ऐसा सिस्टम नहीं था, जो ड्राइवर पर नजर रखने के साथ उसकी जानकारी दे सके। ऐसी स्थिति में ‘सारथी’ एप टेक्नॉलॉजी आज से शुरू हो जाएगी। इसके लिए सभी स्कूलों के ड्राइवर एक यूआईडी से ‘सारथी’ एप में नजर आएंगे। प्रशासन के पास चालक का रिकार्ड होने से दोषी ड्राइवर को तत्काल ट्रैप कर लिया जाएगा। अभिभावक ड्राइवर से जुड़ी मूल जानकारी के साथ ड्राइवर के पिछले रिकार्ड और व्यवहार की जानकारी पा सकेंगे। अभिभावकों के पास यदि स्मार्ट फोन नहीं है तो ड्राइवर की जानकारी ‘सारथी’ की वेबसाइट अथवा एसएमएस से भी प्राप्त की जा सकती है।