फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Murder of murdered youth by slitting his throat in lakhimpur kheri

Lakhimpur Kheri: हत्यारोपी युवक की गला रेतकर हत्या, चकरोड पर पड़ा मिला लहूलुहान शव

Mon, 05 Aug 2024 03:30 AM IST
बरेली ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, लखीमपुर खीरी
अमर उजाला नेटवर्क, लखीमपुर खीरी Published by: बरेली ब्यूरो Updated Mon, 05 Aug 2024 03:30 AM IST
सार

लखीमपुर खीरी जिले भीरा थाना क्षेत्र में बस्तौला चौराहे के करीब चकमार्ग पर युवक का लहूलुहान शव पड़ा मिला। पहचान बिजुआ निवासी याकूब अली उर्फ गबड़ू के रूप में हुई। उसकी गला रेतकर हत्या की गई थी।

विज्ञापन
Murder of murdered youth by slitting his throat in lakhimpur kheri
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

लखीमपुर खीरी के भीरा थाना क्षेत्र में बस्तौला चौराहे के समीप बिजुआ निवासी युवक की गला रेतकर हत्या कर दी गई। उसका शव जिला पंचायत भवन के समीप चकमार्ग पर पड़ा मिला। युवक करीब नौ वर्ष पूर्व हुई बिजुआ निवासी युवक की हत्या मामले का मुख्य आरोपी था। जेल से छूटने के बाद से वह गोला थाना क्षेत्र के खुजियापुर गांव में रह रहा था। परिजनों ने तीन सगे भाइयों समेत चार आरोपियों पर मुकदमा दर्ज कराया है। 

विज्ञापन


शनिवार रात करीब 10 बजे भीरा थाना के बस्तौला चौराहे के करीब चकमार्ग पर एक युवक का लहूलुहान शव पड़ा मिला। पहचान बिजुआ निवासी याकूब अली उर्फ गबड़ू के रूप में हुई। याकूब की गला रेतकर हत्या की गई थी। सूचना पर पुलिस और मृतक के परिजन आ गए। परिजनों ने बिजुआ निवासी तीन सगे भाइयों समेत चार आरोपियों के खिलाफ हत्या की तहरीर दी। 
विज्ञापन


मृतक के भाई फारूख ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि याकूब खेत में लगी फसल देखने आया था। आरोपियों ने उसकी गला रेतकर हत्या कर दी। पुलिस ने बिजुआ निवासी शिवपूजन, रामगोपाल व रामपाल पुत्रगण राधेश्याम और अर्पित पुत्र नन्हू के खिलाफ हत्या का केस दर्ज किया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

हत्याकांड के पीड़ित बन गए आरोपी 
करीब नौ वर्ष पहले हुई युवक की हत्याकांड के पीड़ित याकूब की हत्या मामले में आरोपी बने हैं। मृतक याकूब बिजुआ निवासी जिस युवक की हत्या मामले का आरोपी था। उसी युवक के पिता, चाचा और अन्य पर मुकदमा दर्ज कराया गया है। याकूब के भाई फारुख ने तहरीर में बताया कि चारों आरोपी उन्हें पूर्व में भी जान से मारने की धमकी देते रहे हैं।

2015 में हुई युवक की हत्या का मुख्य आरोपी था याकूब
वर्ष 2015 में शिवपूजन पुत्र राधेश्याम के लड़के की हत्या कर दी गई थी। उसे गन्ने के खेत में ले जाकर मारा गया था। आंखें निकाल ली गई थीं।  शव जला दिया गया। इस हत्याकांड में याकूब मुख्य आरोपी था। घटना के समय बिजुआ में काफी बवाल हुआ था। तत्कालीन डीएम और एसपी ने मामले को संभाला था। आरोपी याकूब को जेल भेजा गया। जेल से छूटने के बाद वह परिवार समेत गोला थाना क्षेत्र के गांव खुजियापुर में रहने लगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed