{"_id":"62bb5634ab1725372e566d07","slug":"murder-of-a-teenager-who-went-out-of-the-house-to-defecate-lakhimpur-news-bly4897147131","type":"story","status":"publish","title_hn":"शौच के लिए घर से बाहर गई किशोरी की हत्या","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शौच के लिए घर से बाहर गई किशोरी की हत्या
विज्ञापन
घटनास्थल का मुआयना करतीं आईजी लक्ष्मी सिंह।
सदर कोतवाली की रामापुर चौकी के एक गांव का मामला
अज्ञात के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज, मृतका की आंख पर भी गहरी चोट
लखीमपुर/खीरी टाउन। सदर कोतवाली की रामापुर चौकी क्षेत्र के एक गांव में मंगलवार की दोपहर शौच के लिए घर से बाहर गई 14 वर्षीय किशोरी की हत्या कर दी गई। उसका शव गांव के पास खेत में बरामद हुआ है। घटना की सूचना मिलते ही लोगों की भारी भीड़ घटनास्थल पर एकत्र हो गई। सूचना पाकर पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। परिजन ने हत्या से पहले किशोरी के साथ दुष्कर्म की बात कही है। पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज करके जांच शुरू कर दी है।
रामापुर चौकी क्षेत्र के एक गांव निवासी व्यक्ति की 14 वर्षीय पुत्री मंगलवार की दोपहर को शौच के लिए घर से बाहर गई थी। कई घंटे तक वापस न लौटने पर परिजन को चिंता हुई, तो उसकी खोजबीन शुरू की। काफी ढूंढने के बाद परिजन सफल नहीं हुए। इस दौरान गांव के बाहर बकरी चरा रहे बच्चों ने करीब तीन बजे कमलेश वर्मा के खेत में किशोरी का शव देखने के बाद परिजन को सूचना दी। किशोरी के गले में दुपट्टा कसा हुआ था, जिससे गला दबाकर हत्या की आशंका है, जबकि किशोरी की आंख में भी गहरी चोट पाई गई है। मृतका के पिता ने दुष्कर्म करने के बाद हत्या का आरोप लगाया है। किशोरी की हत्या से गांव में दहशत है। खेत के पास लोगों का भीड़ जमा हो गई। मृतका के परिजन को रो-रोकर बुरा हाल है। सूचना पर पहुंची कोतवाली पुलिस बल व आला अधिकारी मौके पर पहुंचे। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और मौत का कारण जानने के लिए जांच शुरू कर दी है। मामले की गंभीरता को देखते हुए धौरहरा, हरगांव, खीरी व कोतवाली पुलिस बल गांव में लगा दिया गया है।
मामले की जांच की जा रही है। मृतका के पिता की तहरीर पर अज्ञात के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। दुष्कर्म के आरोपों की पुष्टि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आने पर होगी। गांव में एहतियातन पुलिस फोर्स तैनात किया गया है।
विज्ञापन
- संदीप सिंह, सीओ सिटी