{"_id":"60845bbc8ebc3ebf012b020b","slug":"murder-lakhimpur-news-bly4448859145","type":"story","status":"publish","title_hn":"संदिग्ध हालात में युवक की मौत, हत्या का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
संदिग्ध हालात में युवक की मौत, हत्या का आरोप
विज्ञापन
मृतक नरेश (फाइल फोटो)
- फोटो : LAKHIMPUR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
निघासन। घर से दुकान पर बीड़ी लेने गए एक अधेड़ का शव पेड़ के नीचे संदिग्ध हालात में पड़ा मिला। शव के पास में पेड़ से बंधी एक रस्सी लटक रही थी। मृतक की पत्नी ने हत्या का आरोप लगाते हुए पुलिस को तहरीर दी है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला मुख्यालय भेजा है।
क्षेत्र के गांव खमरिया निवासी रामनरेश यादव (48) शुक्रवार रात करीब नौ बजे पड़ोस की दुकान पर बीड़ी लेने गया था। काफी देर तक घर न लौटने पर परिजन ने उसकी खोजबीन की तो कहीं पता न चल सका। शनिवार सुबह होते ही परिजन एक बार फिर से गांववालों की मदद से खोजबीन करने लगे। गांव की उत्तर दिशा में पास के एक आम के पेड़ के नजदीक उसका शव मिला, मृतक की गर्दन सूजी हुई थी। साथ ही शव के पास में पेड़ से बंधी एक रस्सी लटक रही थी । मृतक की पत्नी सुमन देवी ने बताया कि घर में किसी से कोई विवाद नहीं हुआ था। उन्होंने आरोप लगाया कि उनके पति को किसी ने मारकर शव यहां फेंक दिया है। सुमन ने किसी भी रंजिश से इंकार किया है।
उधर प्रभारी निरीक्षक दिलेश कुमार सिंह ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मामले में कुछ कहा जा सकता है।
जहरीला पदार्थ खाकर महिला ने जान दी
बरवर। गांव गदनापुर में एक महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। मृतका के परिजन का कहना है कि निशा (37) ने बीमारी से तंग आकर शुक्रवार को जहरीला पदार्थ खा लिया। परिजन उसे इलाज के लिए लेकर जा रहे थे कि ककराही गांव के पास उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन
निशा के पति की पहले ही मौत हो चुकी है। मृतका के तीन पुत्र व एक पुत्री हैं, जो सभी अविवाहित हैं। मृतका के देवर रामू ने पुलिस को सूचना दी, जिस पर पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। चौकी प्रभारी महेश प्रताप गंगवार ने बताया की पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने पर मौत का कारण स्पष्ट होगा । रिपोर्ट के आधार पर कार्रवाई की जाएगी। संवाद