{"_id":"5f8351798ebc3e9b8f2e631a","slug":"murder-in-khiri-lakhimpur-news-bly4230300120","type":"story","status":"publish","title_hn":"खाना खा रहे भतीजे की धारदार हथियार से हत्या","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खाना खा रहे भतीजे की धारदार हथियार से हत्या
विज्ञापन
गदनियां के मृतक सुनील कुमार का फाइल फोटो।
- फोटो : LAKHIMPUR
महंगापुर (लखीमपुर खीरी)। संपूर्णानगर थाना क्षेत्र के गदनियां गांव में जमीन के विवाद में शनिवार रात दो चाचा ने पुत्रों के साथ मिलकर खाना खा रहे भतीजे पर लाठियों और धारदार हथियार से हमला कर दिया, जिससे वह घायल हो गया। परिवार वाले घायल को पलिया सीएचसी ले गए, जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने मृतक के पिता की तहरीर पर हत्यारोपी दोनों चाचा और उनके दो पुत्रों के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज कर ली है। पुलिस ने तीन लोगों को गिरफ्तार कर जेल भेजा है।
गांव गदनियां निवासी सोहनलाल ने बताया कि पुत्र सुनील कुमार (32) का चाचा रामआसरे से जमीन को लेकर विवाद चल रहा है। शनिवार की रात नौ बजे सुनील जब खाना खा रहा था। इसी दौरान उसके चाचा रामआसरे और सुरेश अपने दो पुत्रों नारेंद्र और जितेंद्र के साथ घर में आ धमके। लाठी-डंडों से सुनील की पिटाई कर दी। तलवार से भी कई वार किए। शोरशराबा होने पर परिजन गंभीर रूप से घायल सुनील को पलिया सीएचसी ले गए। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। इससे परिवार में कोहराम मच गया। मृतक के पिता सोहनलाल की तहरीर पर पुलिस ने मृतक के चाचा रामऔतार, सुरेश, उनके पुत्रों नारेंद्र और जितेंद्र के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज कर ली। पुलिस ने रामआसरे, सुरेश और नारेंद्र को गिरफ्तार कर लिया है। साथ ही घटना में प्रयुक्त तलवार बरामद करने का दावा किया है।
एक ही परिवार के दो पक्षों में जमीन को लेकर विवाद चल रहा है। इसी को लेकर मारपीट हो गई, जिसमें सुनील घायल हो गया। बाद में पलिया में उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। मृतक के पिता की तहरीर पर दो चाचा और उनके दो पुत्रों के खिलाफ हत्या का केस दर्ज किया गया है। पुलिस ने दोनों चाचा और एक पुत्र को गिरफ्तार कर जेल भेजा है।
विज्ञापन
-विजय ढुल, एसपी
परिवार के लोग ही बन गए सुनील की जान के दुश्मन
महंगापुर (लखीमपुर खीरी)। जमीन के लिए परिवार के लोग ही सुनील की जान के दुश्मन बन गए और चंद मिनट में ही उसका हंसता खेलता परिवार बरबाद हो गया।
सुनील के पिता तीन भाई हैं। सभी एक साथ रहते हैं, जबकि उनका खाना-पीना अलग-अलग होता है। जब सुनील अपने घर में बरामदे में खाना खा रहा था तभी जमीन को लेकर विवाद हुआ और दो चाचा और उसके बेटों ने उसकी जान लेली।
मृतक के तीन बेटियां व एक पुत्र है, जिसमें काजल (16) प्रिया (14) रिया (13) और सबसे छोटा पुत्र नौ वर्षीय शोभित है। सुनील सब्जी की दुकान लगाता था। ग्रामीणों का कहना है कि वह काफी मिलनसार और मेहनती युवक था बाहर उसका किसी से कोई विवाद भी नहीं था।
-
हत्यारोपी कई बार दे चुके थे धमकी
मृतक की पत्नी राजरानी ने आरोप लगाया है कि पति के चाचा व चचेरा भाई आए दिन जान से मारने की धमकी देते रहते थे। शनिवार रात भी कोई खास विवाद नहीं था, लेकिन चाचा व उसके पुत्रों ने मामले को तूल दे दिया और धारदार हथियार से वार कर उसके पति की हत्या कर दी।

गदनियां में रोते-बिलखते मृतक के परिजन।- फोटो : LAKHIMPUR