{"_id":"5f2c279f8ebc3e3cb354eb01","slug":"murdar-lakhimpur-news-bly41534738","type":"story","status":"publish","title_hn":"मोबाइल को लेकर दो पक्षों में खूनी संघर्ष, एक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मोबाइल को लेकर दो पक्षों में खूनी संघर्ष, एक की मौत
विज्ञापन
तिकुनियां। मोबाइल चोरी करने के शक को लेकर ग्राम पंचायत मझरा पूरब के मजरा गांव जमहौरा गौढ़ी में दो पक्ष आमने-सामने आ गए। दोनों में जमकर लाठी-डंडे चले। खूनी संघर्ष में एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसे सीएचसी निघासन में भर्ती कराया गया, जहां उसकी मौत हो गई। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम को भेजा है।
प्रभारी निरीक्षक तिकुनियां हनुमान प्रसाद ने बताया कि ग्राम जमहौरा गौढ़ी निवासी अमेरिका यादव का मोबाइल 15 दिन पहले गायब हो गया। अमेरिका यादव को शक था कि मोबाइल पड़ोसी रामरती के पास है। वह रामरती से मोबाइल वापस करने की मांग कर रहे थे। बुधवार को गांव के बाहर पुलिया पर दोनों पक्षों के लोग बैठे थे। दोनों के बीच मोबाइल को लेकर बातचीत बढ़ गई। गाली गलौज के साथ मारपीट हो गई। गांव में झगड़े की खबर पहुंचते ही दोनों पक्षों के अन्य लोग लाठी डंडा लेकर आ गए। खूनी संघर्ष हो गया। खूनी संघर्ष में पहले पक्ष के जगदंबा पुत्र कल्लू गंभीर रूप से घायल हो गए। दूसरे पक्ष के संतोष यादव को भी चोटे आईं। बुधवार की देर शाम घायल दोनों पक्ष के लोग कोतवाली पहुंचे। पुलिस ने मजरूबी चिट्ठी बनाकर दोनों घायलों को पीएचसी तिकुनियां भेजा, जहां से हालत गंभीर होने पर डॉक्टर ने जगदंबा को निघासन सीचसी रेफर कर दिया, जहां उसकी मौत हो गई। प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। मृतक के बड़े भाई अमेरिका प्रसाद यादव की ओर से तहरीर मिली है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी। गांव में दोनों पक्षों के बीच तनाव को देखते हुए पुलिस बल तैनात किया गया है।