फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Municipality will build Kalyan Mandap for daughters' marriage

Lakhimpur Kheri News: बेटियों की शादी के लिए नगर पालिका बनवाएगी कल्याण मंडप

Fri, 02 Feb 2024 01:29 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 02 Feb 2024 01:29 AM IST
विज्ञापन
Municipality will build Kalyan Mandap for daughters' marriage
लखीमपुर खीरी। शहर की आवास विकास कॉलोनी में गरीब बेटियों के लिए कल्याण मंडप बनाया जाएगा। पालिका के प्रस्ताव मंजूरी के बाद अब शासन स्तर से मंजूरी का इंतजार है। कल्याण मंडप बनने से बेटियों की शादी में लॉन के नाम पर होने वाला मोटा खर्च बचेगा। यहां शादियां निशुल्क कराई जाएंगी। सीएनडीएस को कार्यदायी संस्था पहले ही तय किया जा चुका है।
विज्ञापन

अभी तक नगर पालिका क्षेत्र में खुद का कोई लॉन न होने की वजह से शहर में रहने वाले गरीब परिवार की लड़कियों की शादी में हजारों रुपये मैरिज लान के नाम पर ही खर्च हो जाते हैं। इससे अन्य तैयारियां पूरी करने में काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। अब शहर के लोगं को लॉन के नाम पर हजारों रुपये व्यय नहीं करने होंगे। शहर में नगर पालिका कल्याण मंडप का निर्माण कराने जा रही है। जहां पर गरीब परिवार की कन्याओं की निशुल्क शादियां संपन्न हो सकेंगी।
विज्ञापन

नगर पालिकाध्यक्ष इरा श्रीवास्तव ने बताया कि आवास विकास में तालाब के आसपास नगर पालिका की काफी जमीन है, जो बंजर भूमि में दर्ज हैं। उक्त भूमि के आसपास की जगह को दुरुस्त कराते हुए बैरिकेडिंग की जाएगी। उस जगह पर कल्याण मंडप का निर्माण कराया जाएगा। मंडप में गरीब कन्याओं की शादी के अलावा समाज के विभिन्न वर्गाें में होने वाली गोष्ठी सहित अन्य कार्यक्रम संपन्न कराए जाएंगे। अंडर ग्राउंड पार्किंग की भी व्यवस्था कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed