फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Municipality removed encroachment from Khiri Road

प्रभारी मंत्री की फटकार से हरकत में पालिका प्रशासन, हटवाया अतिक्रमण

Sat, 14 May 2022 12:12 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 14 May 2022 12:12 AM IST
विज्ञापन
Municipality removed encroachment from Khiri Road
लखीमपुरखीरी। प्रभारी मंत्री के जिला छोड़ने के अगले दिन ही कड़ी फटकार के बाद हरकत में आए पालिका प्रशासन ने शुक्रवार को खीरी रोड को अतिक्रमण मुक्त करने की शुरुआत कर दी। अधिशासी अधिकारी ने सौजन्या तिराहे से डान बास्को स्कूल तक फुटपाथ पर काबिज लोगों को हटाकर नाले को कब्जा मुक्त कराया।
विज्ञापन

बुधवार को दो दिवसीय भ्रमण कार्यक्रम के तहत सफाई व्यवस्था देखने के लिए प्रभारी मंत्री सुरेश खन्ना का आगमन हुआ। नगर में प्रवेश करते ही सड़क किनारे अतिक्रमण और नालों की स्थित देखकर शहर के हालात समझ गए। हालांकि अधिकारियों ने शहर को चमकाने में कोई कोर कसर नही छोड़ी, लेकिन प्रभारी मंत्री निर्धारित मोहल्लों में न जाकर शिव कॉलोनी पंहुच गए।
विज्ञापन

वहां के हालात देखकर इसका कारण समझते उन्हें देर न लगी। शहर की बदहाल सफाई व्यवस्था और अतिक्रमण को लेकर अधिशासी अधिकारी आरआर अंबेश को फटकार लगाकर नालों की सफाई, सड़कों की मरम्मत के साथ नालों को कब्जा मुक्त कराने की चेतावनी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस पर शुक्रवार सुबह करीब 11 बजे ईओ ने अतिक्रमण पर बुलडोजर चलवाकर सौजन्या तिराहे से डान बास्को स्कूल तक नालों को कब्जा मुक्त कराया। इस दौरान माननीयों के खासमखास लोगों ने हनक दिखाने का प्रयास किया, लेकिन अधिशाषी अधिकारी व नायब तहसीलदार ने किसी की न सुनकर अभियान जारी रखा।

एक डायग्नोस्टिक सेंटर संचालक बनवाई गई सीढ़ियों को न तोड़ने के लिए अधिशासी अधिकारी से भिड़ गए मगर पुलिस की मौजूदगी में अतिक्रमण पर जेसीबी गरजती रही। नायब तहसीलदार राकेश कुमार, सफाई इंस्पेक्टर जितेंद्र सिंह, जेई निर्माण, देवाशीष मुखर्जी, आरआई फैज सहित तमाम पुलिस फोर्स मौजूद रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed