{"_id":"61d73c627c126454dd4475e9","slug":"municipality-members-raised-questions-on-development-works-lakhimpur-news-bly4717470104","type":"story","status":"publish","title_hn":"नगर पालिका: विकास कार्यों पर सभासदों ने उठाए सवाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नगर पालिका: विकास कार्यों पर सभासदों ने उठाए सवाल
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लखीमपुर खीरी। नगर पालिका अध्यक्ष और अधिशासी अधिकारी ने बृहस्पतिवार को करोड़ों की लागत से सड़क, नाली निर्माण से लेकर इंटरलॉकिंग कार्य का शिलान्यास व लोकार्पण किया। पालिकाध्यक्ष का कहना है कि विकास के पथ पर शहर निरंतर आगे बढ़ रहा है। वहीं कुछ सभासदों ने इस पर सवाल उठाने शुरू कर दिए हैं। इनका कहना है कि विकास कार्यों में भेदभाव किया गया है। इसका उदाहरण कुछ वार्डों को दरकिनार किया जाना है।
चार साल में पहली बार पालिका अध्यक्ष निरूपमा बाजपेई और ईओ आरआर अंबेष ने विधिवत कार्यक्रम का आयोजन कर शहर में सड़क निर्माण से लेकर नाली व इंटरलॉकिंग कार्य का शिलान्यास व लोकार्पण किया। करीब साढ़े पांच करोड़ की लागत से निर्माण कार्यों का टेंडर नवंबर में निकला था। बृहस्पतिवार को लोकार्पण और शिलान्यास किया। इसको लेकर कुछ सदस्यों में जहां खुशी थी तो वहीं उन सभासदों में नाराजगी थी, जिनके वार्ड की अनदेखी की गई। सभासदों का कहना है सबका साथ सबका विकास को दरकिनार किया गया है।
विकास कार्यों में हमारे वार्ड की अनदेखी क्यों की गई, इसका कारण तो पालिकाध्यक्ष और ईओ ही बता सकते हैं। हालांकि वार्ड की दो जर्जर रोड की नपाई हुई थी। लेकिन टेंडर में इनका शामिल न किया जाना गले नहीं उतर रहा है। विकास कार्यों में भेदभाव हो रहा है।
विज्ञापन
- राशिद पठान सभासद थरवरनगंज
वार्ड की दो रोडों का प्रस्ताव बोर्ड बैठक में दिया था, जिसे स्वीकृत भी कर लिया गया था। मगर, पालिका में व्याप्त भ्रष्टाचार का विरोध करना और कबाड़ घोटाले की लीपापोती के मामले में हस्ताक्षर न करने के कारण दोनो कार्य निरस्त कर दिए गए है।
- मनीषा माथुर, सभासद राजगढ़