फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Municipality made Naurangabad intersection free from encroachment

पालिका ने नौरंगाबाद चौराहे को कराया अतिक्रमण मुक्त

Thu, 26 May 2022 12:40 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 26 May 2022 12:40 AM IST
विज्ञापन
Municipality made Naurangabad intersection free from encroachment
अतिक्रमण हटाने के लिए दुकानदार को निर्देशित करते एसडीएम।
फुटपाथ पर काबिज दुकानदारों को उजाड़ रही जेसीबी
विज्ञापन

लखीमपुर खीरी। अतिक्रमण हटाओ अभियान के दौरान तहसील एवं पालिका प्रशासन ने बुधवार को ट्रेजरी ऑफिस से लेकर नौरंगाबाद चौराहा तक अतिक्रमण हटाया। इस दौरान पालिका की जेसीबी ने सड़क किनारे काबिज पटरी दुकानदारों को उजाड़ दिया।
प्रभारी मंत्री सुरेश खन्ना की फटकार के बाद जागे प्रशासन ने शहर के नाले नालियों को कब्जा मुक्त कराना शुरू कर दिया है। इसलिए नगर पालिका अभियान चला रहा है। हालांकि इसके नियमित न चलने और कहीं-कहीं पर अतिक्रमण छोड़े जाने को लेकर लोगों में नाराजगी भी है। हर बार की तरह इस बार भी पालिका की जेसीबी फुटपाथ पर ठेला, खोखा लगाकर जीवन यापन करने वालों पर कहर बरपा रही है। इसको लेकर इन दुकानदारों में नाराजगी है।
विज्ञापन

उनका कहना है कि नगर पालिका को एक तरफ से अभियान चलाना चाहिए। जिस रोड पर पक्का अतिक्रमण हैै वहां पर विरोध होने पर पालिका बैकफुट पर आकर दूसरी जगह अभियान चलाने लगती है। जबकि पालिका को चाहिए कि एक रोड पकड़े और अंत तक नाले नालियों को कब्जा मुक्त कराकर ही दूसरी सड़क पर अभियान चलाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed