फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Municipality busy in organizing fair soon

Lakhimpur Kheri News: जल्द मेला लगवाने में जुटी नगरपालिका

Tue, 15 Oct 2024 01:36 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 15 Oct 2024 01:36 AM IST
विज्ञापन
Municipality busy in organizing fair soon
मेला मैदान में होने वाले मेले में लग रहीं दुकानें। संवाद
लखीमपुर खीरी। आपसी विवाद में शहर के ऐतिहासिक रामलीला मेला को लटकाने वाले नगरपालिका के जिम्मेदार अब इसे जल्द से जल्द शुरू कराने में जुटे हैं। मेला मैदान में दुकानें लगवाने को नगरपालिका और प्रशासनिक अफसरों ने रात-दिन एक कर दिया है। रविवार की रात भर एसडीएम और नगरपालिका के जिम्मेदार दुकानदारों से जल्द दुकानें लगाने की बात कहते रहे।
विज्ञापन

शहर के मेला मैदान में सोमवार को अधिकांश दुकानें लग गईं। शाम के समय मेले में चहल-पहल भी दिखी। नगरपालिका और ट्रस्ट के विवाद में यह मेला अपने समय से करीब सात दिन बाद शुरू हो रहा है। पूर्व के वर्षों में दशहरे के दिन इस मेले में लाखों लोगों की भीड़ जुटती थी। बड़े स्तर पर खरीदारी की जाती थी। इस बार मेला शुरू से ही नगरपालिका और ट्रस्ट के विवाद में फंस गई।
विज्ञापन

दुकानदारों ने ट्रस्ट से रसीद कटवा ली तो नगरपालिका ने दोबारा रसीद कटवाने का दबाव बनाया और जमीन का आवंटन नहीं किया। सामान लेकर आए दुकानदार सात दिनों तक मैदान में ही पड़े रहे। दुकानदारों का दर्द जब खबरों की सुर्खियां बना तो प्रशासन हरकत में आया। रविवार को नगरपालिका और प्रशासनिक अधिकारियों ने मामले का निस्तारण कराया और दुकानें लगनी शुरू हुईं। एक हजार रुपये की रसीदें काटी गई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


मेला सकुशल संपन्न कराने के लिए प्रतिबद्ध नगरपालिका
मेले को लेकर नगरपालिका अध्यक्ष और ईओ की ओर से प्रेस विज्ञप्ति जारी की गई। बताया कि जिला प्रशासन के सहयोग से नगरपालिका मेले को सकुशल संपन्न कराने को प्रतिबद्ध है। जनमानस से अपेक्षा है कि किसी के बहकावे में न आएं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed