फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Municipal head started the work, EO stopped the work...people created ruckus

Lakhimpur Kheri News: पालिकाध्यक्ष ने शुरू कराया, ईओ ने रुकवाया काम... लोगों ने काटा हंगामा

Sat, 24 Feb 2024 12:55 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 24 Feb 2024 12:55 AM IST
विज्ञापन
Municipal head started the work, EO stopped the work...people created ruckus
लखीमपुर खीरी। मोहल्ला शिवपुरी में नगरपालिका ने जिस जमीन को अपना बताकर अतिक्रमण हटाने के बाद ट्यूबवेल निर्माण शुरू कराया था, तीन दिन बाद ईओ के आदेश पर बंद कर दिया गया। बताया गया कि जमीन मेले के नाम दर्ज है। मेला आयोजक की शिकायत के बाद काम रुकने पर मोहल्ले के लोग भड़क गए। शुक्रवार को नगरपालिका में लोगों ने हंगामा किया, ईओ हाय-हाय के नारे लगाते हुए सड़क भी जाम कर दी।
विज्ञापन

बुधवार को शिवपुरी के अलावा भुइफोरवानाथ, शांतिनगर सहित आसपास के कई मोहल्लों में पेयजल संकट से निपटने के लिए अतिक्रमण हटाकर पालिकाध्यक्ष ने ट्यूबवेल निर्माण का काम शुरू कराया गया था। निर्माण कार्य शुरू हो जाने से मोहल्लेवासियों को उम्मीद थी कि इस बार की गर्मी में उन्हें पेयजल का संकट नहीं झेलना पड़ेगा। हालांकि तीन दिन के बाद ही ईओ के आदेश के बाद कर्मचारियों ने काम रोक दिया। इस बात की जानकारी होने के बाद मोहल्लेवासी आक्रोशित हो उठे।
विज्ञापन

शुक्रवार को सैकड़ों की संख्या में एकत्र हुए मोहल्ले के लोगों ने नगर पालिका पहुंचकर हंगामा काटा। कोई सुनवाई न होते देख मोहल्लेवासियों ने नगर पालिका परिसर से निकलकर रोड पर जाम लगा दिया। सड़क जाम होने की सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने किसी तरह से आक्रोशित मोहल्लावासियों को शांत कराया और जाम खुलवाया। इस दौरान करीब बीस मिनट तक सड़क जाम रही। हंगामे की सूचना मिलने के बाद अधिकारी और कर्मचारी मौके से गायब हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


मेले के नाम पर दर्ज है भूमि, बिना नोटिस तोड़फोड़ का आरोप
ट्यूबवेल निर्माण वाली जगह को लेकर पालिका प्रशासन को किरकिरी का सामना करना पड़ रहा है। जिस भूमि को नगर पालिका ने खुद की जमीन बताते हुए निर्माण कार्य शुरू कराया था, वह भूमि राजस्व अभिलेखों में मेले के नाम दर्ज होना बताई गई। मेला आयोजक विपुल सेठ ने आरोप लगाते हुए कहा कि नगर पालिका ने किसी तरह का कोई नोटिस नहीं दिया। बिना नोटिस के तोड़फोड शुरू कर दी थी। इस दौरान उनका तमाम फर्नीचर भी गायब हो गया है। उन्होंने ईओ को शिकायती पत्र सौंपा है।
----------------
लेखपाल की रिपोर्ट के आधार पर ट्यूबवेल का निर्माण शुरू कराया गया था। जनहित में यह कार्य कराया जाना आवश्यक था। अधिशासी अधिकारी मामले की जांच कराएंगे। इसके बाद कार्य दोबारा शुरू कराया जाएगा।

डॉ. इरा श्रीवास्तव, नगर पालिकाध्यक्ष
-------------------
ट्यूबवेल का निर्माण कार्य चल रहा था। भूमि को लेकर कुछ विवाद हुआ है। मेला आयोजक विपुल सेठ ने भी उक्त भूमि को मेले में दर्ज बताते हुए शिकायत की है। तहसील प्रशासन से इस मसले पर बात करते हुए निपटारा कराया जाएगा।
- संजय कुमार, ईओ नगर पालिका
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed