फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Municipal elections: highest voting on SP candidate's booth, lowest on BJP candidate's booth

निकाय चुनाव: सपा प्रत्याशी के बूथ पर सबसे ज्यादा वोटिंग, भाजपा प्रत्याशी के बूथ पर सबसे कम

Sun, 07 May 2023 12:53 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 07 May 2023 12:53 AM IST
विज्ञापन
Municipal elections: highest voting on SP candidate's booth, lowest on BJP candidate's booth
लखीमपुर खीरी। चार मई को लखीमपुर नगर पालिका के संपन्न हुए चुनाव में सपा प्रत्याशी के बूथ पर सबसे ज्यादा वोटिंग हुई है तो भाजपा प्रत्याशी के बूथ पर सबसे कम। सपा प्रत्याशी के बूथ पर जहां 53.58 फीसदी मत पड़े, वहीं भाजपा प्रत्याशी के बूथ पर महज 34.66 प्रतिशत वोटिंग हुई।
विज्ञापन

नगर पालिका के चुनाव में मुख्य रूप से लड़ाई भाजपा, सपा और निर्दलीय प्रत्याशी के बीच रही। इन सबमें भी प्रत्याशियों के बूथ स्तर पर हुई वोटिंग में सबसे आगे सपा की रमा मोहन बाजपेई रहीं। सपा प्रत्याशी ने गुरुनानक इंटर कॉलेज के मतदान केंद्र में 53 नंबर बूथ संख्या पर वोट किया था। जिसमें कुल वोटरों की संख्या 892 में 478 लोगों ने मतदान किया। जिसका प्रतिशत 53.58 है और यह सभी प्रत्याशियों के बूथ में सबसे पहले नंबर पर है।
विज्ञापन

दूसरे नंबर पर बसपा की अंजू मिश्रा रहीं। अंजू मिश्रा का वोट राजकीय इंटर कॉलेज के मतदान केंद्र में बूथ संख्या 102 पर पड़ा। यहां कुल 1133 वोटों में 434 वोट पड़े, जिसका प्रतिशत 38.30 प्रतिशत रहा। तीसरे नंबर पर निर्दलीय प्रत्याशी डॉ. इरा श्रीवास्तव रहीं। उन्होंने गांधी विद्यालय स्थित मतदान केंद्र के बूथ संख्या 120 पर वोट डाला। यहां कुल मतों की संख्या 874 थी, जिसमें महज 329 वोट पड़े। निर्दलीय प्रत्याशी के बूथ पर 37.64 फीसदी वोट पड़े।
विज्ञापन
विज्ञापन

वही, सत्तारुढ़ दल भाजपा की प्रत्याशी पुष्पा सिंह के गांधी विद्यालय स्थित मतदान केंद्र में बूथ संख्या 121 पर सबसे कम वोट पड़े। यहां कुल 577 में महज 200 लोगों ने वोट डाले। जिसका प्रतिशत 34.66 फीसदी रहा।

पार्टी - प्रत्याशी- बूथ संख्या- कुल मत- पड़े मत- मत प्रतिशत
सपा- रमा मोहन बाजपेई - 53 (गुरुनानक कॉलेज)-892-478- 53.58
बसपा- अंजू मिश्रा- 102 (कपूरथला)- 1133-434- 38.30
निर्दलीय- डॉ. इरा- 120(गांधी विद्यालय)- 874-329- 37.64
भाजपा-पुष्पा सिंह- 121( गांधी विद्यालय)- 577-200- 34.66
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed