{"_id":"603fa2f3abe4d3303f099d47","slug":"mud-wall-collapse-on-two-child-both-dead-in-lakhimpur-kheri","type":"story","status":"publish","title_hn":"लखीमपुर खीरी में दर्दनाक हादसा, मिट्टी की दीवार गिरी, मलबे में दबकर दो बच्चों की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लखीमपुर खीरी में दर्दनाक हादसा, मिट्टी की दीवार गिरी, मलबे में दबकर दो बच्चों की मौत
Wed, 03 Mar 2021 08:23 PM IST
Vikas Kumar
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
Published by: Vikas Kumar
Updated Wed, 03 Mar 2021 08:23 PM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला।
उत्तर प्रदेश के लखीमपुर खीरी स्थित कलुआपुर गांव में बुधवार की सुबह मिट्टी की दीवार गिरने से पास में खेल रहे दो बच्चों की मलबे में दबकर मौत हो गई। इनमें एक बालक परिवार का इकलौता वारिस था। दोनों के पिता मजदूरी करके घर का खर्च चलाते हैं।
विज्ञापन
कलुआपुर में अपनी ननिहाल में आए कमलेश (8) पुत्र लालमन निवासी समैसा थाना ईसानगर और छोटू (7) पुत्र नंदराम निवासी कलुआपुर सुबह खेल रहे थे। इसी बीच सीताराम के घर की कच्ची दीवार ढह गई। दीवार के मलबे में दबकर कमलेश की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि छोटू घायल हो गया। घायल छोटू को परिजन जिला अस्पताल लखीमपुर ले गए, जहां उसकी भी इलाज के दौरान मौत हो गई।
विज्ञापन
घटना की सूचना पाकर तहसीलदार धौरहरा अनिल कुमार यादव, धौरहरा कोतवाली उपनिरीक्षक अवधेश यादव, कांस्टेबल वशिष्ठ पांडे गांव पहुंचे और शव का पंचनामा करा कर पोस्टमार्टम के लिए जिला मुख्यालय भेजा दिया। कमलेश अपनी मां के साथ मंगलवार को ही अपनी ननिहाल कलुआपुर आया था। वह अपने माता-पिता का इकलौता वारिस था। पिता लालमन गोरखपुर में मजदूरी करते हैं। मां के साथ वह गांव में ही रहता था। दूसरी ओर नंदराम निवासी कलुआपुर के दो बेटे हैं, जिसमें छोटू बड़ा था। नंदराम भी मजदूरी करते हैं। दोनों परिवारों में कोहराम मचा है। संवाद
विज्ञापन
दीवार गिरना दैवीय आपदा के अंतर्गत नहीं आता। रिपोर्ट उच्चाधिकारियों को भेज दी गई है। आर्थिक सहायता दिलाने का हर संभव प्रयास किया जाएगा।
- अनिल कुमार यादव तहसीलदार धौरहरा