फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Mr. Ganesh festival performers tied to merge

श्री गणेशोत्सव में कलाकारों ने बांधा समां

Sat, 26 Sep 2015 10:46 PM IST
गोला गोकर्णनाथ
गोला गोकर्णनाथ Updated Sat, 26 Sep 2015 10:46 PM IST
विज्ञापन
Mr. Ganesh festival performers tied to merge
नगर में श्री गणेशोत्सव में कलाकारों ने झांकियां और सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत कर समां बांध दिया, जहां शुक्रवार को देर रात तक दर्शक भक्ति रस में डूबे रहे।
विज्ञापन

पंजाबी  कॉलोनी स्थित श्री कृष्णा वाटिका में हो रहे श्री गणेशोत्सव में पूर्व विधायक अरविंद गिरि ने श्री गणेश का पूजन कर सांस्कृतिक कार्यक्रमों का  शुभारंभ कराया।   कुमाऊं मंडल के कपिल बाबरा एंड ग्रुप के कलाकारों ने श्री गणेश की वंदना की और भोर भए पनघट पेे, टोली बनाकर निकले ग्वाले, दही का दान दे दे, नटखट नंद किशोर, माखन खावे माखन चोर, मत फोड़ दही की मटकी भक्ति गीतों पर नृत्य के साथ ब्रज की लट्ठ मार होली का भावपूर्ण मंचन किया।  जिसे देख दर्शक देर रात तक भक्ति रस में डूबे रहे।  कलाकारों ने श्रीकृष्ण और शिव भक्ति पर आधारित भजनों के साथ आकर्षक झांकियां प्रस्तुत कीं, जिन्हें देख दर्शक देर रात तक डटे रहे।  इस मौके पर दिनेश गुप्ता, राहुल गुप्ता, दीपक राजपूत,  रामरक्षपाल  राजपूत, आनंद  सोनी, आदर्श सोनी, सचिन गुप्ता, बालाजी मराठा, अखिलेश  सक्सेना,  आकाश  राजपूत, अभय मराठा, रिंकू राजपूत, कन्हैया राजपूत आदि  मौजूद रहे। खुटार रोड पर  आयोजित श्रीगणेश उत्सव में हल्द्वानी के बख्शी एंड ग्रुप के कलाकारों ने भजन,  झांकियां और सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत कर दर्शकों का मन मोह लिया। इस  मौके पर मुनेंद्रदत्त शुक्ल, जितेंद्र गट्टानी, श्रीराम राजपूत, किशनलाल गुप्त,  सुशील सैनी, मुरारी राजपूत, रिंकू सैनी, सुनील सैनी, बब्बू गुप्ता आदि  मौजूद  रहे।
विज्ञापन

खुटार रोड स्थित मां मंगला देवी मंदिर परिसर में श्री नवयुवक गणेश  उत्सव कमेटी की ओर से कराए जा रहे श्री गणेशोत्सव में कलाकारों ने संगीतमयी धुनों पर भजन और झांकियां प्रस्तुत कीं। इस  मौके पर रोमी सोनी, अभिषेक वर्मा, शिवम सिंह, पवन सिंह, पुनीत पांडे, मनीश  सोनी, अंशू गुप्ता, नवनीत राजपूत, पंकज राजपूत, मोनू  राजपूत, सोनू शाह, अभिषेक  सोनी, शुभम भारद्वाज, रवि शाह, शिवम राजपूत आदि  मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed