{"_id":"66d8ac1c8bb2804c240a74d4","slug":"movement-of-big-vehicles-started-from-palia-nighasan-road-lakhimpur-news-c-120-1-lkh1004-128347-2024-09-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lakhimpur Kheri News: पलिया-निघासन मार्ग से बड़े वाहनों की आवाजाही शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lakhimpur Kheri News: पलिया-निघासन मार्ग से बड़े वाहनों की आवाजाही शुरू
विज्ञापन
पलिया-निघासन मार्ग से गुजरती बस।
पलियाकलां। पलिया-निघासन मार्ग पर बुधवार से बड़े वाहनों की आवाजाही शुरू हो गई। मार्ग पर दोपहर करीब साढ़े तीन बजे पलिया बस यूनियन की निजी बसों का संचालन शुरू हो गया। वहीं पलिया-भीरा मार्ग पर पानी का बहाव घट रहा है।
पलिया-निघासन मार्ग पर रपटा पुल के पास पानी बढ़ने और कीचड़ होने की वजह से वाहन फंस रहे थे। इसके बाद प्रशासन ने रास्ता खराब होने के चलते वाहनों के संचालन पर रोक लगा दी थी, लेकिन ट्रैक्टर-ट्राॅलियों से फिर भी आवागमन होता रहा। वाहनों के फंसने के बाद जेसीबी मशीन के जरिये उन्हें निकाला गया। पीडब्ल्यूडी लगातार रपटा पुल के पास मरम्मत कर रहा था।
बुधवार शाम साढ़े तीन बजे से मार्ग पर बड़े वाहनों का संचालन शुरू हो गया। पहले की तरह अब पलिया-निघासन मार्ग से बसों समेत अन्य वाहनों का संचालन शुरू हो गया है। उधर पलिया-भीरा मार्ग पर भी बाढ़ के पानी का बहाव कम होने के कारण वाहनों की आवाजाही हो रही है।