फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   mouli

मूली उत्पादन में प्रदेश में खीरी जेल अव्वल

Tue, 03 Mar 2015 05:26 PM IST
लखीमपुर खीरी।
लखीमपुर खीरी। Updated Tue, 03 Mar 2015 05:26 PM IST
विज्ञापन
mouli
प्रदेश के सभी जिला कारागारों में उगाई गई सब्जियों की प्रदर्शनी में खीरी जिला कारागार मूली उत्पादन में पहले स्थान पर आया है। राजभवन और मुख्यमंत्री के गांव सैफई में लगाई गई प्रदर्शनी में कारागार में उगाई गई जौनपुरी और फ्रेंच (ब्रेकफास्ट) मूली को पुरस्कार मिला। साथ ही उत्पादन में मेहनत करने वाले कारागार के बंदियों की भी सराहना की गई।
विज्ञापन

जेल अधिकारियों के मुताबिक लखनऊ स्थित राजभवन में 23 फरवरी को सब्जियों की प्रदर्शनी लगाई गई थी, जबकि सैफई में 28 फरवरी को प्रदर्शनी का आयोजन किया गया था। जिनमें खीरी जेल में उगाई गई दोनों प्रजातियों की मूली की भी प्रदर्शनी लगाई गई। इन दोनों प्रदर्शनी में बंदी रक्षक विवेक कुमार गौतम ने हिस्सा लेकर मूली की उपयोगिता बताई और प्रदर्शित किया। प्रतियोगिता में खीरी कारागार में पैदा की गई मूली को प्रथम पुरस्कार दिया गया। इस मौके पर बंदी रक्षक विवेक को प्रमाण-पत्र और शील्ड देकर सम्मानित किया गया। मूली उत्पादन में पहला नंबर मिलने के  बाद खीरी कारागार को और बेहतर उत्पादन के लिए प्रोत्साहित किया गया है।
विज्ञापन

आधे एकड़ में होता है सब्जी उत्पादन
बंदियों को दी जाने वाली सब्जी कारागार परिसर में स्थित कृषि योग्य आधे एकड़ जमीन में उगाई जाती है। इनमें मूली, गोभी, आलू, मिर्चा शामिल है। कारागार में इन दिनों सब्जियों की भरमार होने के कारण सीतापुर से सप्लाई आनी बंद हो गई है।  
विज्ञापन
विज्ञापन

कोट..
कारागार के बंदियों और बंदी रक्षकों की मेहनत की बदौलत खीरी जेल को राजभवन और सैफई की प्रदर्शनी में पहला स्थान मिला है। इससे हमें प्रोत्साहन मिला है। हमारा प्रयास है कि अगले वर्ष भी खीरी कारागार को ही यह पुरस्कार मिले।
-एचआर दोहरे, जेल अधीक्षक
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed