{"_id":"69f10029014480b2e907f404","slug":"mother-dead-son-battling-for-life-lakhimpur-news-c-120-1-lkh1008-173876-2026-04-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lakhimpur Kheri News: मां की मौत, बेटा जिंदगी से जूझ रहा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lakhimpur Kheri News: मां की मौत, बेटा जिंदगी से जूझ रहा
Wed, 29 Apr 2026 12:14 AM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
Updated Wed, 29 Apr 2026 12:14 AM IST
विज्ञापन
सरजीत कौर, फाइल फोटो
- फोटो : सांकेतिक
बिजुआ। भीरा थाना क्षेत्र के गांव बगिया खेड़ा के पास सोमवार को तेज रफ्तार कार की टक्कर से घायल महिला सरजीत कौर की मंगलवार को इलाज के दौरान मौत हो गई, जबकि उनका बेटा गुरपेज सिंह (27) गंभीर है।
पुलिस के अनुसार, अंबारा निवासी सरजीत कौर अपने बेटे गुरपेज सिंह के साथ भीरा से घर लौट रही थीं। बगिया खेड़ा के पास कार ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी। सूचना पर पहुंची एंबुलेंस ने दोनों घायलों को बिजुआ सीएचसी पहुंचाया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर हालत में जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।
जिला अस्पताल में इलाज के दौरान सरजीत कौर ने दम तोड़ दिया। गुरपेज सिंह का उपचार जारी है।