फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Mother child dies in private hospital, case registered

निजी अस्पताल में जच्चा बच्चा की मौत, मुकदमा दर्ज

Thu, 02 Jun 2022 12:30 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 02 Jun 2022 12:30 AM IST
विज्ञापन
Mother child dies in private hospital, case registered
लखीमपुर खीरी। पॉलिटेक्निक कॉलेज के निकट स्थित न्यू सहारा हॉस्पिटल में मंगलवार को एक गर्भवती महिला की मौत हो गई। घरवालों की तहरीर पर कोतवाली पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। धौरहरा कोतवाली के गांव सुजानपुर निवासी रतीराम पुत्र बाबू ने बताया कि मंगलवार को गर्भवती पत्नी रामरती को प्रसव के लिए न्यू सहारा हॉस्पिटल में भर्ती करा दिया।
विज्ञापन

स्टाफ ने ऑपरेशन से प्रसव होना बताकर 20 हजार रुपये जमा करने को कहा। उन्होंने रुपये जमा कर दिए। इसके बाद स्टाफ पत्नी को लेकर ओटी में चला गया। ऑपरेशन से पत्नी ने बच्चे को जन्म दिया। उन्होंने बताया कि इसके कुछ ही देर बाद जच्चा-बच्चा की हालत बिगड़ गई और दोनों की मौत हो गई।
विज्ञापन

मौत की खबर पर घरवाले हंगामा करने लगे। घरवालों ने कोतवाली पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। इस पर पुलिस ने पर न्यू सहारा हॉस्पिटल के प्रबंधक, डॉक्टर और गांव निवासी विक्रम के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। उधर, सीएमओ डॉ. शैलेंद्र भटनागर ने बताया कि मामले की जानकारी नहीं है। फिर भी टीम गठित कर मामले की जांच कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed