फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Mother and child hospital will get 24 hours electricity

मातृ एवं शिशु अस्पताल को मिलेगी 24 घंटे बिजली

Wed, 11 May 2022 12:38 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 11 May 2022 12:38 AM IST
विज्ञापन
Mother and child hospital will get 24 hours electricity
मातृ एवं शिशु अस्पताल का निरीक्षण करते सीएमओ।
सीएमओ बोले- 3.69 करोड़ से होगा 60 फिट रोड का निर्माण
विज्ञापन

लखीमपुर खीरी। जिला अस्पताल की शिफ्टिंग को लेकर मंगलवार को सीएमओ ने मोतीपुर स्थित 200 बेड के मातृ एवं शिशु अस्पताल का निरीक्षण किया। उन्होंने अस्पताल को 24 घंटे बिजली सप्लाई मिलने एवं सांसद निधि से 20 फिट रोड निर्माण की स्वीकृति मिलने की जानकारी दी। सीएमओ ने बताया कि इसके लिए अलग से फीडर बना है और सप्लाई भी मिल रही है।
मोतीपुर में बनकर तैयार अस्पताल का निरीक्षण करते हुए सीएमओ ने बताया कि पूरा अस्पताल एनएबीएच (नेशनल एक्रेडेशन बोर्ड ऑफ हॉस्पिटल) के मानकों पर बना है, जो गुणवत्ता का राष्ट्रीय मानक है। उन्होंने बताया कि अस्पताल को शक्ति भवन से 24 घंटे बिजली आपूर्ति की स्वीकृति मिल गई है और इस समय मिल भी रही है। उन्होंने बताया कि आपातकाल के लिए दो स्टैंडबाई जनरेटर हैं।
विज्ञापन

सीएमओ ने बताया कि लिंक रोड से अस्पताल तक 220 मीटर कच्ची रोड का निर्माण सांसद निधि से होगा। यह रोड 20 फिट चौड़ी बनाई जाएगी, जबकि मुख्य मार्ग से अस्पताल तक 60 फुट रोड के निर्माण के लिए पीडब्ल्यूडी की ओर से शासन को प्रस्ताव भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने जिला अस्पताल शिफ्टिंग को लेकर सड़क एवं बिजली आदि को लेकर जो शंकाएं थीं, उनका भी समाधान करते हुए व्यवस्थाएं चाक चौबंद होना बताया।
व्यवस्थाएं दुरुस्त कराने के दिए निर्देश
सीएमओ ने प्रभारी मंत्री के आगमन को लेकर तैयारियों का जायजा लिया। जिला पुरुष अस्पताल के सीएमएस डॉ. मदन लाल को नाक, कान, गला, व त्वचा रोग सहित मानसिक चिकित्सा की ओपीडी 200 बेड अस्पताल में कराने के निर्देश दिए। साथ ही जिला अस्पताल की शिफ्टिंग के लिए सीएमएस व एसीएमओ को बुधवार सुबह नौ बजे कैंप कार्यालय पर तलब किया है। प्रोजेक्ट मैनेजर इंजीनियर आरके गुप्ता को फर्श की घिसाई करवाने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed