फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   most poisonous Russell Viper snake caught in the house in Lakhimpur Kheri

Lakhimpur Kheri: घर में घुसा सबसे जहरीला रसेल वाइपर सांप, वन्यजीव संरक्षण प्रेरक ने पकड़ कर जंगल में छोड़ा

Wed, 19 Feb 2025 05:43 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी Published by: मुकेश कुमार Updated Wed, 19 Feb 2025 05:43 PM IST
सार

दुधवा टाइगर रिजर्व में वन्यजीव संरक्षण की प्रेरक ने घर के अंदर घुसे रसेल वाइपर प्रजाति के सांप को पकड़ कर जंगल में छोड़ा। यह सांप बेहद जहरीला होता है। 

विज्ञापन
most poisonous Russell Viper snake caught in the house in Lakhimpur Kheri
वन्यजीव संरक्षण प्रेरक ने सांप को पकड़ा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

लखीमपुर खीरी के पुलवरिया गांव में बुधवार को सत्ता सिंह के घर में रसेल वाइपर सांप देखा गया, जिससे परिजन घबरा गए। यह सांप बेहद जहरीला होता है। सूचना पर पहुंची वन्यजीव संरक्षण प्रेरक ने सावधानी बरतते हुए सांप को पकड़ लिया। उसे जंगल में छोड़ दिया गया है।   

विज्ञापन


पुलवरिया गांव निवासी सत्ता सिंह ने बुधवार को घर में मौजूद सांप देखकर सूचना वन विभाग को दी। मौके पर पहुंची दुधवा की वन्यजीव संरक्षण प्रेरक नाजरून निशां ने बताया कि यह बेहद जहरीले प्रजाति का रसेल वाइपर सांप था। उन्होंने उसे पकड़कर जंगल में छोड़ दिया, तब जाकर परिजनों को राहत मिली।
विज्ञापन


बफरजोन के पशु चिकित्सक डॉ दया शंकर ने बताया कि रसेल वाइपर को दबौया सांप भी कहा जाता है। यह अजगर की तरह दिखता है, लेकिन रंग अलग होता है। सिर चपटा, त्रिकोणीय और गर्दन के अलावा थूथन कुंद, गोल और उठा हुआ होता है। शरीर पर चेक की डिजाइन रसेल वाइपर प्रजाति सांप की पहचान है। यह बेहद जहरीली होता है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed