फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   More than half the ventilators are lying closed due to lack of units

Lakhimpur Kheri News: यूनिट न होने से आधे से ज्यादा वेंटिलेटर पड़े हैं बंद

Sat, 19 Jul 2025 12:31 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 19 Jul 2025 12:31 AM IST
विज्ञापन
More than half the ventilators are lying closed due to lack of units
जिला अस्पता​ल ​स्थित आईसीयू वार्ड। संवाद
लखीमपुर खीरी। मेडिकल कॉलेज के अधीन जिला अस्पताल में कहने के लिए तो गंभीर मरीजों के लिए वेंटिलेटर उपलब्ध हैं, लेकिन यूनिट और स्टाफ की कमी से वेंटिलेटर का उपयोग नहीं हो पा रहा है। स्वास्थ्य विभाग 31 में से 15 वेंटिलेटर के उपयोग का दावा कर रहा है। बावजूद इसके गंभीर मरीजों को इलाज के लिए लखनऊ जाना पड़ रहा है।
विज्ञापन

मेडिकल कॉलेज में 31 वेंटिलेटर हैं। इसमें 21 मेडिकल कॉलेज, जबकि 10 वेंटिलेटर जिला अस्पताल के हैं। हालांकि जिला अस्पताल में इनकी यूनिट व स्टाफ की कमी की वजह से यह बंद पड़े हैं। वहीं अस्पताल प्रशासन इसमें 15 वेंटिलेटर के उपयोग का दावा तो कर रहा है, लेकिन 16 वेंटिलेटर अब भी निष्प्रयोज्य पड़े हैं।
विज्ञापन

आंकड़ों के मुताबिक, यहां इमरजेंसी में प्रतिदिन करीब 80-100 मरीजों की ओपीडी रहती है, जबकि जनरल ओपीडी भी करीब 1500 के करीब रहती है। इसमें 10 प्रतिशत मरीज गंभीर रोग के आते हैं, जिन्हें लखनऊ रेफर कर दिया जाता है। इससे खासकर हार्ट फेल, किडनी फेल, फेफड़ा की समस्या से जूझ रहे मरीजों को आईसीयू की जरूरत होती है। सुविधाओं की कमी होने की वजह से यहां आने वाले मरीजों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


यूनिट न होने से कुछ दिक्कत है। स्टाफ की भी कमी है। जल्द ही मेडिकल कॉलेज शुरू होने जा रहा है। इसके बाद मरीजों को सभी सुविधाएं मिलने लगेंगी। - डॉ. वाणी गुप्ता, प्राचार्य, मेडिकल कॉलेज

बरसात बढ़ा रही पेट की बीमारियां
लखीमपुर खीरी। बरसात की रिमझिम भले ही गर्मी से राहत पहुंचा रही हो, लेकिन मौसम के बदलने से पेट के मरीजों की संख्या बढ़ रही है। माना जा रहा है कि गंदा पानी, खुले में खाना और नमी भरे मौसम में संक्रमण का खतरा बढ़ जाता है। इसलिए ऐसे मरीजों की संख्या में इजाफा हो रहा है। इलाज के लिए ऐसे मरीज जिला अस्पताल पहुंच रहे हैं।

जिला अस्पताल में इन दिनों करीब 1300 से 1500 के करीब ओपीडी हो रही है। इसमें पेट की समस्या को लेकर भी मरीज पहुंच रहे हैं। जिला अस्पताल के फिजिशियन डॉ. रोहित पाठक ने बताया कि बारिश में उमस भरी गर्मी की वजह से हाजमा बिगड़ जाता है। अत्यधिक मसालेदार सब्जी, फास्ट फूड, चिकनाई युक्त भोजन खाने की वजह से पेट की समस्या उत्पन्न होती है। इसलिए खान-पान का ध्यान रखें। परेशानी होने पर कुशल चिकित्सक से परामर्श लें। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed