फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   More crowd of ticket claimants in Samajwadi Party

समाजवादी पार्टी में टिकट के दावेदारों की ज्यादा भीड़

Thu, 11 Nov 2021 12:08 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 11 Nov 2021 12:08 AM IST
विज्ञापन
More crowd of ticket claimants in Samajwadi Party
neta ji - फोटो : demo photo
दूसरी पार्टियां छोड़कर सपा में शामिल हुए लोग दावेदारी में आगे
विज्ञापन

लखीमपुर खीरी। आने वाले विधानसभा चुनाव के लिए विभिन्न पार्टियों में टिकट की दावेदारी को लेकर होड़ है। इस बार टिकट के दावेदारों की सबसे ज्यादा भीड़ समाजवादी पार्टी में दिख रही है।
मोहम्मदी विधानसभा क्षेत्र में सपा से टिकट के दावेदारों की फेहरिस्त सबसे लंबी है। यहां अब तक करीब 25 लोग अपना दावा ठोक चुके हैं, जबकि कस्ता में दावेदारों की संख्या सबसे कम है। निघासन और पलिया में काफी दावेदार सामने आए हैं।
विज्ञापन

निघासन क्षेत्र में भी टिकट के दावेदारों की बड़ी संख्या हैं। यहां समाजवादी पार्टी से हाल ही में बसपा छोड़कर सपा में शामिल हुए आरएस कुशवाहा के अलावा रिटायर्ड रेंजर अशोक कश्यप, पूर्व विधायक स्व. कृष्ण गोपाल पटेल के पुत्र हिमांशु पटेल, पूर्व सपा अध्यक्ष अनुराग पटेल के अलावा धनी राम मौर्य के नाम दावेदारों में शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

धौरहरा क्षेत्र से पूर्व विधायक यशपाल चौधरी के पुत्र वरुण चौधरी समेत करीब सात दावेदार हैं। गोला में पूर्व विधायक विनय तिवारी के अलावा संदीप वर्मा, पूर्व विधानसभा अध्यक्ष अशोक वर्मा, वारिश अली और देवेंद्र समेत करीब दस लोगों ने समाजवादी पार्टी से टिकट के लिए आवेदन किया है।
उधर, पलिया से भी टिकट की दौड़ में शामिल लोगों की सूची लंबी है। यहां से मैलानी की पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष अनिता यादव, गुरप्रीत सिंह जार्जी, प्रीतइंदर सिंह, नगर पालिका के पूर्व अध्यक्ष महबूब अली, धीरेंद्र नाथ त्रिपाठी, पूर्व विधायक निरवेंद्र कुमार मिश्र मुन्ना के पुत्र संजय मुन्ना शामिल हैं, जबकि श्रीनगर विधानसभा क्षेत्र से पूर्व विधायक राम सरन, प्रवीन भार्गव, मीरा बानो, पूर्व डीपीआरओ चंद्रिका प्रसाद, इ. रमेश और राजेश कुमार भार्गव समेत कई लोगों ने सपा के टिकट के लिए आवेदन किया है।
सबसे ज्यादा मोहम्मदी और सबसे कम कस्ता में दावेदार
सबसे ज्यादा टिकट के दावेदारों वाली मोहम्मदी विधानसभा क्षेत्र से टिकट के लिए आवेदन करने वाले लोगों में हाल ही में भाजपा छोड़कर सपा में शामिल हुए पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष ज्ञान प्रकाश बाजपेई, पूर्व सांसद दाउद अहमद, पूर्व विधायक आरए उस्मानी के अलावा कांग्रेस छोड़कर सपा में आईं वैशाली अली, क्रांति कुमार सिंह, राम प्रकाश सिंह, डॉ. जुबैर, जयकरन बाजपेयी, संजय मिश्रा, कार्तिक तिवारी सपा के टिकट के प्रमुख दावेदार हैं। कस्ता में सबसे कम आवेदन आए हैं। यहां से अभी तक सिर्फ दो लोगों पूर्व विधायक सुनील कुमार भार्गव उर्फ लाला और पूर्वमंत्री बंशीधर राज के पुत्र श्रीकृष्ण राज के ही आवेदन आए हैं।

पार्टी का केंद्रीय नेतृत्व तय करेगा उम्मीदवारों के नाम
सपा जिलाध्यक्ष रामपाल यादव ने बताया कि पिछले कुछ दिनों में कई पार्टियों के नेता अपनी पार्टी छोड़कर सपा में शामिल हुए हैं। उन सभी ने टिकट के लिए आवेदन किए हैं। यही नहीं कुछ मौजूदा विधायक भी अपनी पार्टी छोड़कर सपा में आने के लिए केंद्रीय और प्रदेश नेताओं के संपर्क में हैं। पार्टी आवेदकों की छवि, जनाधार और गुण दोष के आधार पर प्रत्याशियों का निर्णय करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed