{"_id":"6579fb7500bc72b34404e284","slug":"money-embezzled-from-accounts-in-the-name-of-car-booking-lakhimpur-news-c-120-1-lkh1004-11007-2023-12-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lakhimpur Kheri News: गाड़ी की बुकिंग कराने के नाम पर खातों से उड़ाये रुपये","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lakhimpur Kheri News: गाड़ी की बुकिंग कराने के नाम पर खातों से उड़ाये रुपये
विज्ञापन
पलियाकलां। इलाके के दो टैक्सी वाहन चालकों ने गाड़ी की बुकिंग कराने के नाम पर ठगों पर खातों से रुपये उड़ाने का आरोप लगाया है।
त्रिकोलिया निवासी मुकेश शर्मा पुत्र प्रेमपाल शर्मा ने बताया कि एक अनजान व्यक्ति ने उन्हें फोनकर गाड़ी बुक कराने की बात कही। मुकेश उसके बताए पते पर पेमेंट लेने पहुंच गए। आरोप है कि पहले आरोपी ने फोन के जरिये एक रुपये भेजा और कहा कि बाकी रुपये भेज रहा हूं। बाद में पता चला कि उसके खाते से कई किस्तों में 27 हजार 806 रुपये गायब हो गए।
नूरी मस्जिद के पास रहने वाले फैजल नामक टैक्सी चालक के साथ भी ऐसा हुआ और उसके खाते से ठगों ने 40 हजार रुपये उड़ा दिए। हालांकि मामले में केवल मुकेश की तरफ से पुलिस को तहरीर देने की बात कही जा रही है। कोतवाल विवेक कुमार उपाध्याय का कहना है कि मामला संपूर्णानगर का है। अभी इस मामले की तहरीर नहीं मिली है। तहरीर मिलते ही कार्रवाई की जाएगी और दोषियों को बख्शा नहीं जाएगा। संवाद