{"_id":"69459219b82f5826a4020992","slug":"money-club-kala-nagaraj-and-bsa-sunrisers-won-lakhimpur-news-c-120-1-lkh1009-163972-2025-12-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lakhimpur Kheri News: मनी क्लब, काला नागराज और बीएसए सनराइजर्स जीते","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lakhimpur Kheri News: मनी क्लब, काला नागराज और बीएसए सनराइजर्स जीते
Fri, 19 Dec 2025 11:27 PM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
Updated Fri, 19 Dec 2025 11:27 PM IST
विज्ञापन
मैदान पर मौजूद खो खो की महिला खिलाड़ी व आयोजक। संवाद
लखीमपुर खीरी। नगर पालिका व क्रीड़ा भारती की ओर से चल रहे खेल महोत्सव के पांचवें दिन विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं में खिलाड़ियों ने दमखम दिखाया। एक तरफ क्रिकेट, वॉलीबॉल और फुटबॉल के मैचों में पुरुष खिलाड़ी भिड़े। वहीं, छात्राओं ने खोखो में जमकर पसीना बहाया।
शहीद नसीरुद्दीन मेमोरियल मैदान में चल रहे विभिन्न खेलों के दौरान विजेता खिलाड़ियों और टीमों को पुरस्कृत कर सम्मानित किया गया। आयोजक कपिल श्रीवास्तव ने बताया कि क्रिकेट टूर्नामेंट डे नाइट चल रहे हैं। देखने वालों की भीड़ भी मैदान पर जुट रही है। बालक वर्ग वॉलीबॉल प्रतियोगिता में सात टीमों ने भाग लिया। नौरंगाबाद टीम और मनी क्लब भीरा के बीच हुए मुकाबले में मनी क्लब भीरा ने जीत दर्ज की।
पुलिस लाइन मैदान में आयोजित फुटबॉल प्रतियोगिता में 13 टीमों ने प्रतिभाग किया। मुख्य अतिथि भाजपा जिलाध्यक्ष सुनील सिंह ने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया। उद्घाटन मैच में काला नागराज फुटबॉल क्लब ने राइजिंग स्टार लखीमपुर को 2-0 से पराजित किया।
विज्ञापन
क्रिकेट प्रतियोगिता में पहले मैच में बीएसए सनराइजर्स ने अल्फा इलेवन को 16 रन से हराया। दूसरे मुकाबले में पुलिस टीम ने द बॉयज को 6 विकेट से शिकस्त दी। वहीं बालिका वर्ग खो-खो प्रतियोगिता में 22 टीमों ने भाग लिया।
इस अवसर पर नगर पालिका अध्यक्ष डॉ. इरा श्रीवास्तव, अपर पुलिस अधीक्षक पवन गौतम, अधिशासी अधिकारी संजय कुमार,अर्जित अग्रवाल, संयोजक आशीष सिंह चौहान, कनिष्क बरनवाल, दुर्गेश वर्मा, जितेंद्र अवस्थी, जेई समरा सईद, शैली गुप्ता समेत तमाम लोग मौजूद रहे।