{"_id":"58c423094f1c1be718dc4420","slug":"momentous-changes-in-weather-damage-to-crops","type":"story","status":"publish","title_hn":"पल-पल बदली मौसम ने करवट, फसलों को नुकसान ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पल-पल बदली मौसम ने करवट, फसलों को नुकसान
बदायूं, ब्यूरो
Updated Sat, 11 Mar 2017 10:05 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
झमाझम बारिश और तेज हवाओं से किसान हुए परेशान, ठंड का एहसास
दो दिनों से मौसम के बदले मिजाज से किसान परेशान है। शुक्रवार को हुई बूंदाबांदी के बाद शनिवार की शाम तेज हवाओं के साथ झमाझम बारिश हुई। इससे जहां किसानों की फसलों को नुकसान पहुंचा है वहीं ठंड भी वापस लौट आई। मौसम को लेकर किसान परेशान है।
मैलानी। आसमान में बादलों को देखकर किसान एक बार फिर चिंतित हो उठे। पिछले तीन दिनों से मौसम का रूख पल-पल बदल रहा है। बृहस्पतिवार की रात से शुक्रवार दोपहर तक बूंदाबांदी हुई। इसके बाद यहां धूप खिल गई थी, लेकिन शनिवार को फिर मौसम ने करवट बदली जिससे किसान एक बार फिर परेशान होने लगे हैं। किसानों का कहना है कि खेतों में गेंहू, सरसों, गन्ने की फसल तैयार है। ऐसे में बारिश, तेज हवाएं व ओलावृष्टि फसलों को नुकसान पंहुचा सकती है। यही चिंता किसानों को खाए जा रही है। शाम सवा छह बजे तेज हवाओं के साथ बारिश शुरू हो गई। बारिश से किसानों के चेहरे फिर मुरझा गए हैं। साथ ही ठंड का भी लोगों को एहसास हुआ।
गोला गोकर्णनाथ। शनिवार को जहां पूरा नगर चुनाव परिणाम को लेकर जश्न में डूबा था वहीं दोपहर में आसमान में उठे काले मेघ और ठंडी हवा ने मौसम को और भी सुहावना बना दिया। देखते ही देखते आकाश से बड़ी बड़ी बूदें जमीन पर गिरने लगीं। बारिश और तेज हवा के झोंके ने लोगों को दुबकने के लिए विवश कर दिया। तेज बारिश और ओलों से मौसम सर्द होने से लोग पुन: गर्म कपड़े पहनकर बाजार में दिखे। जीत का जश्न मनाने वाले लोग भी निकल पड़े। मौसम के बदले मिजाज में जहां सर्दी ने पलटवार किया है वहीं किसान फसल के नुकसान को लेकर चिंतित हो उठा है।