फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Mohana's fury and havoc continue in Tikuniya

मोहाना का बेलरायां और तिकुनियां में कहर जारी

Wed, 12 Aug 2020 02:12 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 12 Aug 2020 02:12 AM IST
विज्ञापन
Mohana's fury and havoc continue in Tikuniya
खैरटिया नया पिंड में चल रही नाव। संवाद - फोटो : LAKHIMPUR
बेलरायां/तिकुनियां। भारत-नेपाल सीमा पर बह रही मोहना नदी का कहर जारी है। मंगलवार को उफनाई नदी का पानी कड़िया, गुलरिया पत्थर शाह सहित कई गांवों में भरने लगा है। कड़िया-बेलापरसुआ मार्ग पर पानी बहने से आवागमन ठप है। उधर तिकुनियां क्षेत्र के ग्राम गंगानगर सहित कई गांव बाढ़ के पानी की चपेट में आ गए हैं। तिकुनियां-कौड़ियाला घाट मार्ग पर बने रपटा पुल पर दो से तीन फुट पानी चलने लगा है तो गंगानगर स्थित डाकघर में पानी भर गया है।
विज्ञापन

मोहाना नदी के उफनाने से कड़िया-बेला परसुआ मार्ग पर पानी चलने लगा है। इससे वाहनों का आवागमन ठप हो गया है। इसी प्रकार गुलरिया पत्थर शाह सहित कई गांवों में पानी ने दस्तक दे दी है। इससे ग्रामीणों में अफरा-तफरी का माहौल है। खेतों में खड़ी धान की फसल पानी में डूब गई हैं। बाढ़ का पानी ग्राम रघुनगर में घुसने से ग्रामीण मवेशी और सामान को ऊंचे स्थान पर ले जाने लगे हैं।
विज्ञापन

तिकुनियां। सोमवार से मोहाना नदी में तेजी से पानी बढ़ने लगा है। ग्राम गंगानगर में करमजीत सिंह के घर पर संचालित डाकघर में पानी भर गया है। गांव निवासी डॉक्टर फार्म की कुलवंत कौर, परमजीत सिंह ने पलायन कर तिकुनियां के निकट एक गांव में शरण ली है। बाढ़ की चपेट में आए गांव इंदरनगर, रननगर जनकपुर, नया पिंड में भीषण तबाही मची है। इन गांव में पानी भर गया है। लोग ऊंचे स्थानों की ओर पलायन कर रहे हैं। ग्रामीणों ने बताया कि पानी की रफ्तार दो दिनों से लगातार बढ़ रही है। तिकुनियां से कौड़ियाला गुरुद्वारा जाने वाले रपटा पुल पर फिर बाढ़ का पानी चलने लगा है, जिससे लोगों का आवागमन बंद हो गया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed