फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Mohana river's truncation intensifies, new Pind village hurdles

मोहाना नदी का कटान तेज, नया पिंड गांव पर मंडराया खतरा

Wed, 01 Jul 2020 02:26 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 01 Jul 2020 02:26 AM IST
विज्ञापन
Mohana river's truncation intensifies, new Pind village hurdles
तिकुनिया में नया पिंड गांव को काटती मोहाना नदी - फोटो : LAKHIMPUR
तिकुनियां। भारत-नेपाल के बीच बह रही मोहाना नदी का पानी ठोकरों को पार कर गांव नया पिंड तक पहुंच गया है। इससे गांव पर संकट के बादल छा गए हैं। नदी के कटान का वेग देख ग्रामीणों में दहशत है।
विज्ञापन

गांव नया पिंड से मुहाना नदी तीन किलोमीटर दूर बहराइच जंगल किनारे थी। जब मुहाना नदी में पानी बढ़ता है तब कटान शुरू हो जाता है। 10 वर्षों में कटान कर नदी गांव के निकट पहुंच चुकी है। दो दिन से नदी में पानी बढ़ने से नदी का कटान शुरू हो गया है। कटान को रोकने के लिए सिंचाई विभाग ने पिछले साल स्पिनर और ठोकर बनाईं थी, लेकिन नदी की धारा तेज होने के चलते ठोकरें पारकर पानी गांव के नजदीक पहुंच गया है। इससे नया पिंड गांव पर कटान का खतरा मंडराने लगा है। ग्रामीण दहशत में हैं। ग्रामीणों ने इसकी सूचना प्रशासन को दी है। गांव निवासी दर्शन सिंह, रामू, पूरन सिंह, गुरबचन सिंह, चमन सिंह ने बताया कि सिंचाई विभाग द्वारा बनाई गई ठोकरें कमजोर हैं। ठोकरों के ऊपर बह रहा पानी गांव तक पहुंच गया है। यदि पानी और बढ़ा तो ग्रामीणों को गांव से भागना पड़ सकता है। तहसीलदार महेंद्र नाथ पांडे ने कटान का निरीक्षण किया है। उन्होंने ग्रामीणों को हिदायत दी है कि किसी प्रकार का कोई खतरा नहीं है नाव की व्यवस्था और कराई जाएगी। पानी ज्यादा बढ़ने पर तत्काल सूचना दें। जिससे ग्रामीणों को गांव से बाहर सुरक्षित स्थानों पर भेजा जा सके। प्रधान प्रगट सिंह ने बताया कि सिंचाई विभाग द्वारा बनाई गई ठोकर कामयाब नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed