फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Mohana river overflowing, water level increased, new Pind village surrounded by flood water

मोहाना नदी उफनाई, बढ़ा जलस्तर, नया पिंड गांव बाढ़ के पानी से घिरा

Fri, 05 Aug 2022 12:17 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 05 Aug 2022 12:17 AM IST
विज्ञापन
Mohana river overflowing, water level increased, new Pind village surrounded by flood water
नाव से पार जाते लोग।
रपटापुल और रास्तों पर चल रहा तीन फुट गहरा पानी, ग्रामीण नाव से कर रहे आवागमन
विज्ञापन

तिकुनिया। नेपाल और पहाड़ों पर हुई बारिश के चलते मोहाना नदी उफना उठी है। नदी की बाढ़ का पानी आसपास के गांवों में भरने लगा है। मोहाना नदी के निकटवर्ती गांव नया पिंड जाने वाली पुलिया पर कमर तक गहरा पानी चल रहा है। इसके चलते लोगों का आवागमन के लिए नाव का सहारा लेना पड़ रहा है। नदी का जलस्तर बढ़ने से चौगुर्जी, जनकपुर, केवटली के लोगों में दहशत है।
पहाड़ों पर हुई बारिश के कारण बुधवार को मोहाना नदी का जलस्तर एकाएक बढ़ गया। इसके चलते नदी किनारे बसे गांवों में बाढ़ का खतरा मंडराने लगा है। गांव के लोग दहशत में आ गए हैं। नया पिंड गांव चारों तरफ से बाढ़ के पानी से घिर गया है। गांव के रास्तों पर भी पानी भरा हुआ है। इससे गांव पूरी तरह टापू बन गया है। लोगों को जरूरी सामान खरीदने या खेतों में जाने के लिए नाव के जरिए आवागमन करना पड़ रहा है।
विज्ञापन

ग्रामीणों का आरोप है कि नाव चलाने के लिए यहां किसी नाविक को तैनात नहीं किया गया है। गांव के लोगों को खुद ही नाव चलानी पड़ रही है। नाव चलाने के लिए ग्रामीणों के प्रशिक्षित न होने से ग्रामीणों की जान का जोखिम बना रहता है। ग्राम प्रधान प्रगट सिंह ने बताया कि ग्राम पंचायत ने नाव की व्यवस्था करा दी है। एक नाविक लगाया गया है। जरूरत के अनुसार और नावों की व्यवस्था की जाएगी। स्थिति से प्रशासन को अवगत करा दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed