फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   MLA on backfoot, compromise with victim

Lakhimpur Kheri News: विधायक बैकफुट पर, पीड़िता से किया समझौता

Tue, 21 Mar 2023 11:54 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 21 Mar 2023 11:54 PM IST
विज्ञापन
MLA on backfoot, compromise with victim
- मंगलवार अपराह्न दो बजे किशोरी और उसकी मां को कार से घर छुड़वाया, बकाया 20 हजार रुपये दिए
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
लखीमपुर खीरी। घर में काम करने वाली एक नाबालिग किशोरी से मारपीट और बंधक बनाए जाने के मामले में श्रीनगर से भाजपा विधायक बैकफुट पर आ गईं। मंगलवार को उन्होंने पीड़ित किशोरी को अपनी गाड़ी से उसके घर छुड़वाया और 20 हजार रुपये भी दिये।
महिला ममता देवी पत्नी राममूर्ति निवासी मोहल्ला पटेलनगर ने पुलिस को दी तहरीर में आरोप लगाया था कि उसकी 14 साल की पुत्री को विधायक ने अपने यहां काम करने के लिये रखा था। वह दो साल से काम कर रही थी, पर उन्होंने पिछले दो महीने का भुगतान नहीं किया था। आरोप है कि जब पुत्री रविवार की शाम घर आई तो उसने बताया कि वह विधायक के यहां काम नहीं करना चाहती है। इस पर विधायक ने मुझे व मेरी पुत्री को घर बुलाया। जब मैं और पुत्री वहां पर गई तो मुझे व मेरी पुत्री को मारा पीटा था। पीड़ित महिला ने बताया कि अमर उजाला में खबर छपने के बाद विधायक ने उन्हें बुलवाया और घर लेकर गईं। उनसे विधायक ने राजीनामा लिखवाया है। दोपहर दो बजे पुत्री और उसको अपनी कार से घर छुड़वा दिया। साथ में दो महीने का बकाया 20 हजार रुपये भी दिए हैं।
विज्ञापन

वहीं, मामले में पुलिस ने कोई रिपोर्ट नहीं दर्ज की। उधर, विधायक मंजू त्यागी का फोन स्विच ऑफ होने से उनका पक्ष नहीं मिल सका। हालांकि बीते दिन विधायक ने ऐसे किसी मामले से इनकार किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed