फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   MLA Durga Prasad Chaudhary used to go to behave on foot with a bundle of grains

अनाज की गठरी सिर पर लेकर पैदल ही व्यवहार करने जाते थे विधायक दुर्गा प्रसाद चौधरी

Mon, 31 Jan 2022 12:27 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 31 Jan 2022 12:27 AM IST
विज्ञापन
MLA Durga Prasad Chaudhary used to go to behave on foot with a bundle of grains
फाइल फोटो- दुर्गा प्रसाद चौधरी। - फोटो : LAKHIMPUR
बांकेगंज। मौजूदा स्थित में आर्थिक रूप से कमजोर या सामान्य व्यक्ति का चुनाव लड़ पाना बेहद मुश्किल है, लेकिन आजादी के बाद 20-25 वर्षों तक ऐसा नहीं था। कोई भी व्यक्ति जो समाज सेवा और आम जनता से जुड़ा हो वह चुनाव में हिस्सा लेकर अपना भाग्य आजमा सकता था। बांकेगंज विधानसभा क्षेत्र से 1969 में जनसंघ के टिकट विधायक बने कस्बा से सटे निपनियां गांव निवासी दुर्गा प्रसाद चौधरी भी ऐसे ही नेता थे।
विज्ञापन

विधायक बनने से पहले और बाद भी वह कच्चे घर में ही रहे। चौपहिया वाहन तो दूर साइकिल तक नहीं खरीद पाए। दुर्गा प्रसाद चौधरी की पत्नी कमला देवी भी पति के विधायक बनने के पहले और बाद में भी घर-गृहस्थी के सारे काम काज अपने हाथों से ही करतीं थी। दुर्गा प्रसाद चौधरी के पांच पुत्रों में मौजूद दो पुत्र शिव सागर लाल और सुशील कुमार बताते हैं कि विधायक बनने के बावजूद वह हमेशा पैदल ही चलते रहे।
विज्ञापन

क्षेत्र में कहीं भी उन्हें शादी-विवाह का निमंत्रण मिलता तो वह घर से चार पसेरी अनाज की गठरी बना लेते और सिर पर लादकर जिसके यहां बेटी की शादी होती वह पहुंच जाते और उनके लायक जो काम होता वह काम करने के बाद ही अपने घर लौटते। शादी-विवाह के दौरान मेहमानों के जूठे पत्तल उठाते थे। विधायक होने के बावजूद ट्रेन में प्रथम श्रेणी के डिब्बे में यात्रा नहीं की, बल्कि हमेशा साधारण डिब्बे में बैठकर लखनऊ तक का सफर तय किया। हाथों में झाड़ू लेकर खुद घर के बाहर सफाई कर डालते थे। चाय की जगह हमेशा राब का शर्बत पीते थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

वर्ष 1969 में हुए विधानसभा चुनाव में दुर्गा प्रसाद चौधरी बांकेगंज विधानसभा क्षेत्र से जनसंघ के टिकट पर चुनाव लड़े और कांग्रेस प्रत्याशी छेदालाल चौधरी को 9599 वोटों से हराकर विधायक बने। विधायक बनने से पहले भी वह निर्धन थे, विधायक बनने पर और उसके बाद भी वह निर्धन ही रहे। उन्होंने यह चुनाव जनसंघ पार्टी और कार्यकर्ताओं की मदद से लड़ा था। विधायक दुर्गा प्रसाद चौधरी की सदगी की मिसाल लोग आज भी देते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed