फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Mitauli committee has been without urea for nine days, causing distress to farmers

Lakhimpur Kheri News: मितौली समिति पर नौ दिनों से नहीं यूरिया, संकट में किसान

Thu, 11 Dec 2025 11:13 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी Updated Thu, 11 Dec 2025 11:13 PM IST
विज्ञापन
Mitauli committee has been without urea for nine days, causing distress to farmers
मितौली। सहकारी समिति में इन दिनों यूरिया का संकट है। समिति में नौ दिनों से यूरिया की एक भी बोरी नहीं है, जबकि तीन दिन पहले मितौली के लिए 1200 बोरी यूरिया का आवंटन किया जा चुका है।
विज्ञापन

समिति पर यूरिया न होने से किसान काफी परेशान हैं। मजबूरन प्राइवेट से महंगे दामों पर खरीदने को विवश हैं। सोसाइटी सचिव अर्चना सिंह ने बताया कि समिति पर 300 बोरी एनपीके है। दो दिन पहले ही डीएपी का स्टॉक समाप्त हो गया है। वहीं यूरिया तीन दिसंबर से निल है।
विज्ञापन

यूरिया, डीएपी सहित अन्य खाद के लिए डिमांड की गई है, लेकिन अभी तक नहीं मिली है। जबकि 10 लाख रुपये आरटीजीएस के माध्यम से जमा किए जा चुके हैं। इधर, समितियों पर खाद की आपूर्ति न होने से लोगों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है, जिससे किसानों में काफी आक्रोश है। यूरिया न मिलने से किसानों की बोआई लेट हो रही है। इधर, विभागीय सूत्रों ने बताया कि पीसीएफ की ट्रांसपोर्टिंग व्यवस्था काफी खराब है। जिले में यूरिया व अन्य खाद तो है, लेकिन समय पर समितियों पर खाद उपलब्ध नहीं हो पा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

------------------

अलीगंज में भी डीएपी व एनपीके का संकट
किसान सेवा सहकारी समिति अलीगंज में भी इन दिनों खाद का संकट है। समिति पर 600 बोरी यूरिया तो है, लेकिन डीएपी व एनपीके नहीं है। किसान समिति पर खाद देने पहुंचता है, लेकिन उसको मिलती नहीं है।
--------------

अब यूरिया की डिमांड ज्यादा बढ़ी है, जिसकी वजह से कुछ दिक्कतें देखने को मिली है। रविवार तक सभी समितियों पर यूरिया पहुंचा दी जाएगी।
-रजनीश प्रताप सिंह, एआर कोऑपरेटिव
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed