फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Mistaking the car for a passenger vehicle, the elderly man was held hostage and robbed

Lakhimpur Kheri News: सवारी वाहन समझकर कार में बैठे बुजुर्ग को बंधक बनाकर लूटा

Tue, 26 May 2026 11:20 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी Updated Tue, 26 May 2026 11:20 PM IST
विज्ञापन
Mistaking the car for a passenger vehicle, the elderly man was held hostage and robbed
पसगवां (खीरी)। जंगबहादुरगंज में सवारी वाहन समझकर कार में बैठे एक बुजुर्ग को बदमाशों ने बंधक बनाकर लूट लिया। घटना के बाद पीड़ित ने पुलिस को सूचना दी है।
विज्ञापन

हरदोई जिले के पिहानी थाना क्षेत्र के गांव सरैयां निवासी 60 वर्षीय लियाकत अली हाईवे पर अपने गांव जाने के लिए वाहन का इंतजार कर रहे थे। इसी दौरान एक स्विफ्ट डिजायर कार उनके पास आकर रुकी। कार सवार लोगों ने उनसे गंतव्य पूछा और उन्हें बैठा लिया।
विज्ञापन

लियाकत अली के अनुसार, कार में बैठते ही बदमाशों ने उन्हें बंधक बना लिया और नीचे की तरफ झुका दिया। आरोप है कि बदमाशों ने उनसे 1630 रुपये, सूती चारपाई की नेवाड़ और मोबाइल फोन छीन लिया। बाद में मोबाइल से दोनों सिम निकालकर फोन वापस कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

पीड़ित ने बताया कि लूटपाट के बाद बदमाश उन्हें हरदोई जिले के पिहानी थाना क्षेत्र के जलालपुर गोपी मोड़ पर धक्का देकर भाग गए। उन्होंने कहा कि जिस स्थान से उन्हें बैठाया गया था, वहां सीसी कैमरे लगे हैं।

लियाकत का कहना है कि इस तरह की घटनाओं का पहले भी कई लोग शिकार हो चुके हैं। उन्होंने आशंका जताई कि एक गिरोह शाहजहांपुर, लखीमपुर और सीतापुर जिलों में ऐसी वारदातों को अंजाम दे रहा है।
चौकी प्रभारी राघवेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि मामला संज्ञान में है और सीसीटीवी फुटेज की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed