फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   misson kissan Kalyan

मिशन किसान कल्याण: लाभार्थियों को बांटे स्वीकृति पत्र

Mon, 22 Mar 2021 12:17 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 22 Mar 2021 12:17 AM IST
विज्ञापन
misson kissan Kalyan
मितौली में किसान मेले में विचार रखतीं राष्ट्रीय उपाध्यक्ष रेखा वर्मा। संवाद - फोटो : LAKHIMPUR
लखीमपुर खीरी। प्रदेश सरकार के चार वर्ष पूरे होने और मिशन किसान कल्याण के तहत 15 ब्लॉकों में कार्यक्रम कराए गए। सदर ब्लॉक परिसर में रविवार को सदर विधायक योगेश वर्मा ने लाभार्थियों को योजनाओं के स्वीकृति पत्र बांटे। बीडीओ संतोष कुमार ने ब्लॉक क्षेत्र में चार वर्षों के दौरान हुए कार्यों का ब्योरा पेश किया। इस दौरान गोरखपुर में हुए मुख्य कार्यक्रम का सजीव प्रसारण भी किया गया।
विज्ञापन

विधायक सदर योगेश वर्मा ने कहा कि जागरूकता के अभाव में किसान योजनाओं के लाभ से वंचित न रह जाएं। उन्होंने कहा कि किसानों के चेहरे पर खुशहाली लाने व उन्हें समृद्ध बनाने के लिए सरकार नित नए कदम उठा रही है। बीडीओ संतोष कुमार ने बताया कि क्षेत्र में दो गौशालाएं बनवाई हैं। एनआरएलएम के तहत 1018 महिला समूहों का गठन और 30 पंचायत भवनों का निर्माण किया है। प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण के तहत 5936 आवास दिए हैं। स्वच्छ भारत मिशन के तहत 44542 शौचालय बनवाए हैं। 751 जोड़ो का विवाह कराया है। विधायक निधि से 72 और सांसद निधि से 39 कार्य कराए गए हैं। परिसर में विभिन्न विभागों के द्वारा प्रदर्शनी भी लगाई गई। दिव्या सिंह, कपिल वर्मा, अशोक अवस्थी मौजूद रहे।
विज्ञापन

मितौली। ब्लॉक सभागार में हुए कार्यक्रम में भाजपा की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष धौरहरा सांसद रेखा अरुण वर्मा ने किसान कल्याण मिशन की प्रासंगिकता पर प्रकाश डाला। कहा कि सरकार का प्रयास है कि चार वर्ष पूर्ण होने पर इन कार्यक्रमों के माध्यम से किसानों से संवाद कर उन्हें योजनाओं की जानकारी देकर जागरूक किया जाए। उन्होंने कहा कि आवश्यकतानुसार खाद का इस्तेमाल करें, क्योंकि ज्यादा खाद डालने से मृदा का स्वास्थ्य खराब हो सकता है। बीडीओ चंदन देव पांडेय मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

ब्लाक फूलबेहड़ में डीडी कृषि डॉ. योगेश प्रताप सिंह ने कहा कि किसान गन्ना, गेहूं, धान के अतिरिक्त अन्य फसलों के भी उत्पादन पर जोर दें। उन्होंने कहा कि खीरी के किसान अपनी सूझबूझ, सरकारी योजनाओं से जुड़कर न केवल कृषि क्षेत्र में अपना लोहा मनवा रहे बल्कि अन्य किसानों के लिए प्रेरणा का स्रोत बन रहे हैं।
बांकेगंज। किसान मेला में भाजपा के जिला उपाध्यक्ष विजय शंकर शुक्ला रिंकू ने गोष्ठी में मौजूद लोगों को किसानों के लिए चलाई जा रही योजनाओं की जानकारी दी। भाजपा मंडल अध्यक्ष राजीव कौशल, नौबत सिंह, प्रदीप दीक्षित, राकेश अर्कवंशी, बीडीओ एके सिंह, एडीओ एजी अनिल कुमार, वीडीओ जगतपाल मौजूद रहे।
धौरहरा। नगर पंचायत धौरहरा में चार साल बेमिसाल कार्यक्रम व ब्लॉक धौरहरा में किसान मेला का कार्यक्रम हुआ। भाजपा के मीडिया प्रभारी राजेश मिश्रा व मंडल अध्यक्ष ईसानगर राजेंद्र वर्मा मौजूद रहे। अधिशाषी अधिकारी जितेंद्र कुमार ने अध्यक्षता की। नगर पंचायत में पथ विक्रेताओं को प्रमाण पत्र भी बांटे। ब्लॉक सभागार में पशु चिकित्सा अधिकारी डॉ. मुकेश गुप्ता की अध्यक्षता में किसान मेला में मुख्य अतिथि मंडल अध्यक्ष सिसैया सुनील दीक्षित उपस्थित रहे। एडीओ आलोक शुक्ला, एडीओ एजी भीमसेन, सीडीपीओ सुजीत कुमार सिंह, रिंकू त्रिवेदी, आलोक मिश्रा, अभिषेक शुक्ला, सुशील मनार मौजूद रहे।
निघासन। ब्लॉक में आयोजित किसान मेले की जानकारी क्षेत्र के किसानों नहीं लगी। इससे किसानों की संख्या कम रही। मेले में पशुपालन, गन्ना विभाग, कृषि विभाग, आंगनबाड़ी, एनआरएलम आदि विभाग के स्टाल लगाए गए। किसान महेश, दिलीप, हितेश, जोगेंद्र, बलविंदर का आरोप है कि किसानों को मेले की जानकारी नहीं दी जाती है। बताया कि वह तो किसी काम से निघासन आए थे। ब्लाक के सामने खड़े थे। तभी ब्लाक का कर्मचारी उनको बुलाने के लिए आया था। प्रभारी एडीओ एजी जयपाल ने बताया कि किसानों को जानकारी दी गई थी। रविवार होने के कारण कुछ कम किसान आए थे।

पलियाकलां। पलिया ब्लॉक में भी किसान मेला लगाया गया। इसमें विभिन्न विभागों ने स्टॉल लगाकर अपने-अपने विभागों के बारे में लोगों को जानकारियां दीं। सांसद प्रतिनिधि दीपक तलवार व विधायक प्रतिनिधि श्याम आनंद ने संयुक्त रूप से फीता काटकर शुभारंभ किया। जिला कृषि अधिकारी सत्येंद्र प्रताप सिंह ने किसानों को कम लागत में अधिक उत्पादन लेने के टिप्स दिए। उन्नत गन्ना किसानों व महिला स्वयं सहायता समूहों को सम्मानित किया गया। बीडीओ डॉ. विनय कुमार मिश्र ने अतिथियों को ब्लॉक संबंधित जानकारियां दीं। भाजपा नगर अध्यक्ष उदयवीर सिंह, राजू सिंह अर्कवंशी, उत्तम राजपूत आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed