फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Mission Shakti 4.0 started in the district from Gola and Dhaurhara

गोला और धौरहरा से हुआ जिले में मिशन शक्ति 4.0 का आगाज

Thu, 14 Apr 2022 12:59 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 14 Apr 2022 12:59 AM IST
विज्ञापन
Mission Shakti 4.0 started in the district from Gola and Dhaurhara
धौरहरा में महिला सुरक्षा समिति की बैठक में भाग लेतीं सदस्य।
कार्यक्रम में नहीं पहुंचीं आईजी लक्ष्मी सिंह, मायूस दिखीं दूर क्षेत्रों से आईं महिलाएं
विज्ञापन

गोला गोकर्णनाथ/धौरहरा। कोतवाली गोला और धौरहरा से बुधवार को मिशन शक्ति 4.0 की समारोह पूर्वक शुरुआत की गई। हालांकि, प्रदेश में मिशन की संयोजक आईजी लक्ष्मी सिंह के न पहुंचने से विभिन्न क्षेत्रों से आईं महिलाएं, शिक्षिकाएं और छात्राएं मायूस दिखीं।
बुधवार को गोला से जिले में मिशन शक्ति 4.0 की शुरुआत आईजी लक्ष्मी सिंह के दिशा-निर्देशन में होना तय था, लेकिन वह नहीं पहुंच सकीं। सीओ राजेश कुमार और प्रभारी निरीक्षक विवेक कुमार उपाध्याय ने बताया कि सौ दिन की कार्य योजना के साथ मिशन शक्ति के चौथे चरण का शुभारंभ गोला से हो रहा है। गौरव की बात है कि इस मिशन की शुरुआत आईजी लक्ष्मी सिंह ने की थी। मिशन शक्ति का चौथा चरण 30 जून 2022 तक चलेगा, जिसके दैनिक कार्यक्रम विभिन्न संस्थाओं स्कूलों ग्राम पंचायतों के माध्यम से किए जाएंगे।
विज्ञापन

उधर, धौरहरा में भी प्रभारी निरीक्षक धर्म प्रकाश शुक्ला, इंस्पेक्टर क्राइम रवि राव के नेतृत्व में महिला सुरक्षा समिति की बैठक हुई। अध्यक्षता रिंपी सेठ व मोनिका वाजपेयी, सिमरन गुप्ता की सहभागिता रही। इस दौरान महिला सुरक्षा समिति के आगे के कार्यक्रम तय हुए, जिसमें ग्राम पंचायत स्तर पर सुरक्षा समिति के गठन और सदस्यों को बढ़ाने पर चर्चा हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed