{"_id":"6a4409508951a4235303f113","slug":"mission-safe-future-campaign-will-be-run-on-school-vehicles-without-fitness-permit-lakhimpur-news-c-120-1-lkh1036-178722-2026-06-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lakhimpur Kheri News: बिना फिटनेस-परमिट वाले स्कूल वाहनों पर चलेगा मिशन सेफ फ्यूचर अभियान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lakhimpur Kheri News: बिना फिटनेस-परमिट वाले स्कूल वाहनों पर चलेगा मिशन सेफ फ्यूचर अभियान
Tue, 30 Jun 2026 11:52 PM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
Updated Tue, 30 Jun 2026 11:52 PM IST
विज्ञापन
लखीमपुर खीरी। एक जुलाई से सरकारी और निजी स्कूल खुलने के साथ ही बच्चों के आवागमन के लिए स्कूल वाहन संचालित होंगे। बच्चों की सुरक्षा के मद्देनजर परिवहन विभाग ने बिना फिटनेस और परमिट वाले वाहनों पर कार्रवाई के लिए मिशन सेफ फ्यूचर अभियान शुरू करने का निर्णय लिया है।
परिवहन आयुक्त के निर्देश पर एआरटीओ शांति भूषण पांडेय ने जिले के सभी स्कूल प्रबंधकों, प्रधानाचार्यों और वाहन स्वामियों को पत्र जारी कर स्कूल वाहनों की फिटनेस सहित सभी आवश्यक दस्तावेज दुरुस्त कराने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने चेतावनी दी कि सात से 15 जुलाई तक मिशन सेफ फ्यूचर अभियान के तहत विशेष चेकिंग अभियान चलाया जाएगा। इस दौरान वाहन में कोई भी कमी मिलने पर सीज सहित नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।
एआरटीओ ने अभिभावकों से भी अपील की कि बच्चों को जिस वाहन से स्कूल भेज रहे हैं, उसका फिटनेस प्रमाणपत्र, परमिट, चालक का ड्राइविंग लाइसेंस और वाहन की स्थिति अवश्य जांच लें। यदि वाहन में कोई कमी मिले तो उससे बच्चों को स्कूल न भेजें और इसकी सूचना परिवहन विभाग को दें।