फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Mission Indradhanush: CMO seeks cooperation from religious leaders

मिशन इंद्रधनुष : सीएमओ ने धर्मगुरुओं से मांगा सहयोग

Sun, 06 Mar 2022 12:05 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 06 Mar 2022 12:05 AM IST
विज्ञापन
Mission Indradhanush: CMO seeks cooperation from religious leaders
धर्म गृरूओं के साथ बैठक करते सीएमओ।
तीन चरण में चलेगा मिशन इंद्रधनुष अभियान, कल से होगा आगाज
विज्ञापन

लखीमपुर खीरी। मिशन इंद्रधनुष अभियान को लेकर शनिवार को एएनएम ट्रेनिंग सेंटर में सीएमओ ने धर्मगुरुओं के साथ बैठक की।
सीएमओ डॉ. शैलेंद्र भटनागर ने बताया कि मिशन इंद्रधनुष कार्यक्रम के तहत शून्य से दो साल तक के बच्चे एवं गर्भवती महिलाएं, जो किसी कारण एवं कोविड की वजह से नियमित टीकाकरण से वंचित रह गई हैं, उनका टीकाकरण होना है। सीएमओ ने बताया कि करीब 2400 बच्चे चयनित हुए हैं, जो टीकाकरण से छूट गए थे। उन्होंने सभी धर्मगुरुओं से अपील की है कि वह सभी को टीकाकरण के लिए जागरूक करें।

एसीएमओ जिला क्षय रोग अधिकारी डॉ. अनिल कुमार गुप्ता ने कहा कि धर्म गुरुओं का समाज में अधिक महत्व है। इसलिए इस अभियान में धर्मगुरुओं के सहयोग से सफलता निश्चित है। उन्होंने बताया कि अभियान तीन चरणों में सात मार्च, चार अप्रैल और अंतिम तीसरी चरण दो मई से चलेगा। इमाम मोहम्मद अशफाक कादरी, मौलाना सदरूद्दीन कासमी, आचार्य भास्कर मिश्र, मौलाना सादान साजिद, अनीश खान, डॉ. एजाज अहमद, सारीब खान, रामचंद्र, सोनू, शहीद, मोहम्मद अशफाक कादरी, मोहम्मद आरिफ खान आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed