फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   missing case

साहब ! पत्नी और बच्चों को ढूंढ दो

Mon, 08 Feb 2021 12:15 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 08 Feb 2021 12:15 AM IST
विज्ञापन
missing case
लापता राज कुमारी के बच्चे - फोटो : LAKHIMPUR
महेवागंज/सुंदरवल। हरिद्वार से बच्चों को लेकर मायके जा रही एक महिला के रास्ते से लापता होने के बाद उसके पति ने पुलिस में तहरीर देकर पत्नी और बच्चों को ढूंढने की गुहार लगाई है।
विज्ञापन

फूलबेहड़ के तनाजा गांव निवासी राजेश कुमार ने बताया कि वह पांच महीने पहले पत्नी राजकुमारी और दो बच्चों पीयूष (7) व अंकित (5) के साथ हरिद्वार में एक फैक्टरी में मजदूरी करने गए थे। वह शेरकुल के पास किराये पर कमरा लेकर रहते थे। राजेश ने बताया कि राजकुमारी अपने दोनों बच्चों को लेकर धौरहरा थाना क्षेत्र के मथुरापुरवा गांव स्थित मायके जाने की बात कहकर एक फरवरी की शाम हरिद्वार से चली थी। घर जाने से पहले उसने बीस हजार रुपये, कपडे़ और रास्ते का जरूरी सामान लेकर घर पहुंचकर फोन करने की बात कही। राजेश ने बताया कि दूसरे रोज जब उसका फोन नही लगा। इस पर उसे चिंता हुई। उसने घर व ससुराल में फोन कर पता किया। चौबीस घंटे बाद भी परिवार के घर न पहुंचने की बात सुनते ही उसके होश उड़ गए। चौथे दिन वह गांव लौटा। नाते रिश्तेदारी में खोजबीन के बाद भी बीवी बच्चों का कुछ पता न लगने पर छह फरवरी को थाने पहुंचकर फूलबेहड़ पुलिस को गुमशुदगी की तहरीर दी। पुलिस ने अब तक मामला दर्ज नही किया है।
विज्ञापन

महिला और उसके बच्चे किस जगह से लापता हुए ये स्पष्ट नही है। हरिद्वार तो उत्तराखंड में है। हमारे थाना क्षेत्र से कोई मतलब ही नही। अगर परिजन सही लोकेशन बताएं तो कुछ मदद की जा सकती है । -एस एन सिंह, प्रभारी निरीक्षक फूलबेहड़

लापता राज कुमारी

लापता राज कुमारी- फोटो : LAKHIMPUR

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed