{"_id":"6a4402715362923a7605d4fc","slug":"miscreants-on-a-pickup-truck-robbed-a-farmer-of-rs-5000-lakhimpur-news-c-120-1-lkh1002-178735-2026-06-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lakhimpur Kheri News: पिकअप सवार बदमाशों ने किसान से पांच हजार रुपये लूटे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lakhimpur Kheri News: पिकअप सवार बदमाशों ने किसान से पांच हजार रुपये लूटे
Tue, 30 Jun 2026 11:22 PM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
Updated Tue, 30 Jun 2026 11:22 PM IST
विज्ञापन
अस्पताल में भर्ती किसान पुत्तीलाल। स्रोत : परिजन
लखीमपुर खीरी। सदर कोतवाली क्षेत्र में रवही नहर पुल के पास पिकअप सवार बदमाशों ने किसान से पांच हजार रुपये लूट लिए। विरोध करने पर लोहे की रॉड से हमला कर दिया, जिससे उसके एक हाथ की हड्डी टूट गई और वह बेहोश हो गया। बाद में बदमाशों के चंगुल से छूटकर उसने पुलिस को सूचना दी।
खीरी थाना क्षेत्र के गांव सहजनी निवासी पुत्तीलाल ने पुलिस को बताया कि वह सोमवार को राजापुर मंडी आए थे, जहां उन्हें एक आढ़ती को पांच हजार रुपये देने थे। मंडी बंद होने के कारण वह घर लौटने के लिए राजापुर चौराहे पर पहुंचे। कुछ देर इंतजार के बाद एक पिकअप मिली, जिस पर वह सवार हो गए।
पीड़ित के मुताबिक, रवही नहर पुल पार करते ही पिकअप में सवार तीन बदमाशों में से दो पीछे आ गए और उनके साथ लूटपाट करने लगे। विरोध करने पर बदमाशों ने लोहे की रॉड से हमला कर दिया, जिससे उनका एक हाथ टूट गया और वह बेहोश हो गए।
विज्ञापन
पुत्तीलाल ने बताया कि बदमाश उन्हें अपने साथ ले जा रहे थे। भदफर मार्ग पर स्थित एक पेट्रोल पंप पर पिकअप में डीजल भरवाने के दौरान उन्हें होश आ गया। वह पिकअप से उतरकर शोर मचाने लगे। शोर सुनकर बदमाश घबरा गए और पूरा डीजल भरवाए बिना ही वाहन लेकर भाग निकले।
पेट्रोल पंप कर्मचारियों ने पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस घायल किसान को जिला अस्पताल ले गई। पुलिस के अनुसार, अभी तक पीड़ित की ओर से तहरीर नहीं मिली है, फिर भी मामले की जांच की जा रही है।
-- -- -- -- -- --
सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची थी। घायल किसान का इलाज कराया जा रहा है। पूरे मामले की जांच की जा रही है। तहरीर मिलने पर रिपोर्ट दर्ज कर घटना का खुलासा किया जाएगा। -विवेक तिवारी, सहायक पुलिस अधीक्षक