फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   miscreant shot the constable and rescued his partner in lakhimpur kheri

लखीमपुर में बड़ी वारदात: पीछा करने पर बदमाश ने सिपाही को मारी गोली, अपने साथी को छुड़ा ले गया

Tue, 25 Apr 2023 06:27 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी Published by: मुकेश कुमार Updated Tue, 25 Apr 2023 06:27 PM IST
सार

लखीमपुर खीरी के मैगलगंज में बदमाश ने पुलिसकर्मी को गोली मार दी। इसके बाद अपने साथी को छुड़ा ले गया। वारदात सोमवार रात की है। गोली लगने से घायल सिपाही को लखनऊ रेफर किया गया है। 

विज्ञापन
miscreant shot the constable and rescued his partner in lakhimpur kheri
गोली लगने से गंभीर घायल हुआ सिपाही - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

लखीमपुर खीरी के मैगलगंज कस्बे में लिधियाई मोड़ के पास पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में गोली लगने से एक सिपाही गंभीर घायल हो गया। बताया गया कि सिपाही ने एक बदमाश को दबोच लिया था, तभी दूसरे बदमाश ने साथी को छुड़ाने के लिए सिपाही पर फायर झोंक दिया। इससे सिपाही घायल हो गया और बदमाश अपने साथी को छुड़ा ले गया।

विज्ञापन


मैगलगंज के लिधियाई मोड़ पर दो गार्ड सोमवार रात ड्यूटी पर गश्त कर रहे थे। उसी समय कोबरा में तैनात सिपाही अनिल सिंह चौहान और सिपाही राहुल गार्ड के पास पहुंचे और बातचीत करने लगे। बातचीत के दौरान गार्ड को पास में ही संदीप कुमार मौर्य के घर के ऊपर तीन संदिग्ध व्यक्ति दिखाई दिए। गार्ड ने दोनों सिपाहियों को इसकी जानकारी दी। इस पर सिपाही अनिल सिंह चौहान और राहुल ने बदमाशों को ललकारते हुए उनका पीछा किया।

विज्ञापन

गोली मारकर साथी को छुड़ा ले गया बदमाश 

पास में ही खाली प्लाट से होते हुए बदमाश भागने लगे। दीवार ऊंची होने के कारण एक बदमाश को सिपाही अनिल सिंह चौहान ने पकड़ लिया। साथी को पुलिस की पकड़ में देख दूसरा बदमाश दौड़ कर आया और सिपाही अनिल को गोली मार दी। इसके बाद अपने साथी को छुड़ा ले गया। गोली की आवाज सुनते ही दूसरा पुलिसकर्मी राहुल मौके पर दौड़ कर पहुंचा। 

विज्ञापन
विज्ञापन

सिपाही राहुल घायल अनिल को संभालते हुए रोड की तरफ लेकर आया और पुलिस को सूचना दी। इस पर थाने से पुलिसकर्मी मौके पर पहुंच गए। पुलिसकर्मी अनिल का इलाज के लिए बरगावां रोड प्राइवेट अस्पताल ले गए, जहां प्राथमिक उपचार दिया गया। इसके बाद सिपाही को ट्रामा सेंटर लखनऊ ले जाया गया है। सिपाही के कंधे में गोली लगी है। सिपाही की हालत गंभीर बनी हुई है।

सूचना मिलने के बाद एसपी गणेश प्रसाद साहा मौके पर पहुंचे और मौका मुआयना किया। एसपी ने बताया कि बदमाशों की पकड़ के लिए जाल बिछाया जा रहा है। पुलिस की टीमें इस पर काम कर रही हैं। जल्द ही बदमाशों को पकड़ा जाएगा। पांच थानों की पुलिस मैगलगंज कस्बे में घेराबंदी करके सर्च ऑपरेशन चला रही है। मंगलवार शाम तक बदमाश का पता नहीं चल सका था।  

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed