{"_id":"58823f364f1c1bc346eff0b0","slug":"ministry-of-urban-development-of-the-city-sanitation-team-viewed","type":"story","status":"publish","title_hn":"शहरी विकास मंत्रालय की टीम ने देखी शहर की सफाई व्यवस्था","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शहरी विकास मंत्रालय की टीम ने देखी शहर की सफाई व्यवस्था
अमर उजाला ब्यूरो लखीमपुर खीरी।
Updated Fri, 20 Jan 2017 10:41 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
क्वालिटी काउंसलिंग ऑफ इंडिया की टीम ने चार दिन किया सर्वे
पांच सौ शहरों का होगा चयन, टीम तैयार कर रही सूची
शहरी विकास मंत्रालय की टीम ने स्वच्छ सर्वेक्षण के तहत लखीमपुर शहर का सर्वे कराया है। क्वालिटी काउंसलिंग ऑफ इंडिया की तीन सदस्यीय टीम ने चार दिनों तक शहर में रुककर मोहल्लों की सफाई, कूड़ा कलेक्शन और प्रबंधन आदि के इंतजाम देखकर इसी के आधार पर शहर की मार्किंग की है। मंत्रालय सफाई सर्वेक्षण के आधार पर पूरे देश से पांच शहरों की सूची तैयार कर रहा है। हालांकि पालिका प्रशासन को रैकिंग में बेहतर स्थान मिलने की उम्मीद है।
सफाई देखने मोहल्लों में पहुंची टीम
क्वालिटी काउंसलिंग ऑफ इंडिया की तीन सदस्यीय टीम चार दिनों तक शहर में रुकी। टीम के सदस्यों ने रेलवे स्टेशन, रोडवेज, कूड़ा निस्तारण, पब्लिक टॉयलेट, विभिन्न कॉलोनियों के साथ ही बाजार, धार्मिक स्थल, स्कूल और कॉलेजों के आस-पास जाकर वहां की सफाई व्यवस्था सहित सड़क आदि पर अतिक्रमण का जायजा लिया।
नगरवासियों से ली जानकारी
टीम के सदस्यों ने मोहल्ले के लोगों से डोर टू डोर कूड़ा कलेक्शन, घरों में शौचालय की सुविधा, कम्युनिटी टॉयलेट, नगर की नियमित सफाई और कूड़ा कलेक्शन के साथ ही नगर पालिका कर्मचारियों के कामकाज का तरीका और उनके व्यवहार आदि की जानकारी की।
विज्ञापन
स्वच्छ सर्वेक्षण को लेकर भारत सरकार की टीम ने नगर का सर्वे किया है, पूरे देश से करीब पांच सौ शहरों का चयन होना है। उम्मीद है कि हमारे शहर को भी सूची में अच्छा स्थान मिलेगा।
अवनींद्र कुमार, ईओ लखीमपुर