{"_id":"66e0a3800227edab020dca14","slug":"ministi-s-became-the-nodal-officer-of-lakhimpur-lakhimpur-news-c-120-1-lkh1001-128787-2024-09-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lakhimpur Kheri News: लखीमपुर की नोडल अधिकारी बनीं मिनिस्ती एस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lakhimpur Kheri News: लखीमपुर की नोडल अधिकारी बनीं मिनिस्ती एस
विज्ञापन
लखीमपुर खीरी। शासन ने सचिव वित्त मिनिस्ती एस को खीरी जिले का नोडल अधिकारी नामित किया है। वह जिले के विकास कार्यों, कानून-व्यवस्था सहित अन्य बड़ी परियोजनाओं की निगरानी करेंगी।
प्रशासन ने उनके दौरे को लेकर तैयारियां शुरू कर दी हैं। वरिष्ठ आईएएस अधिकारी सचिव वित्त मिनिस्ती एस किसी भी दिन जिले में आ सकती हैं। विकास कार्यों, कानून-व्यवस्था की समीक्षा के अलावा गांवों, गो-आश्रय स्थलों, अस्पताल और निर्माण कार्यों आदि का निरीक्षण करेंगी। वहीं लोकसभा चुनाव से पहले जिले में हुए मंत्री समूहों के निरीक्षण के दौरान निर्देशों के पालन की हकीकत भी जानेंगी। नोडल अधिकारी नामित होने के बाद प्रशासन अब मंत्री समूहों के निरीक्षण रिपोर्ट को देखकर उस पर क्या कार्रवाई हुई। इसका विवरण तैयार करा रहा है। इसके अलावा समीक्षा व निरीक्षण की तैयारियां भी पूरी की जा रही हैं।