फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Minister Teni furious on the question of increasing the sections of the investigation team in Tikunia case

तिकुनिया कांड में जांच टीम के धाराएं बढ़ाने के सवाल पर भड़के मंत्री टेनी

Thu, 16 Dec 2021 01:35 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 16 Dec 2021 01:35 AM IST
सार

केंद्रीय गृह राज्यमंत्री टेनी के बिगड़े बोल 
 

विज्ञापन
Minister Teni furious on the question of increasing the sections of the investigation team in Tikunia case
एक पत्रकार के साथ अभद्रता करते केंद्रीय गृह राज्यमंत्री अजय मिश्र टेनी।

विस्तार

आपा खोकर पत्रकारों से की गाली-गलौज, एक पत्रकार पर झपटे, रिकॉर्डिंग बंद कराई
विज्ञापन

ओयल/ लखीमपुर खीरी। ओयल के मोतीपुर गांव स्थित मदर चाइल्ड केयर सेंटर में ऑक्सीजन प्लांट का उद्घाटन करने गए गृह राज्यमंत्री अजय मिश्र टेनी पत्रकारों के एसआईटी से जुड़ा सवाल करने पर भड़क गए। अभद्रता करते हुए गालियां देने लगे। कैमरे बंद कराने के लिए कहा और एक पत्रकार पर भी झपट पड़े। उधर, टेनी की अभद्रता से जिले के पत्रकारों में रोष है और उन्होंने मामले में जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपा है।
बुधवार की दोपहर केंद्रीय गृह राज्यमंत्री अजय मिश्र टेनी सदर विधायक योगेश वर्मा और सीएमएस शैलेंद्र भटनागर के साथ ओयल कस्बा से सटी ग्राम सभा मोतीपुर के निर्माणाधीन 200 बेड के मातृ और शिशु चिकित्सालय में नवनिर्मित ऑक्सीजन प्लांट का शुभारंभ करने पहुंचे थे। अपराह्न एक बजे फीता काटकर उद्घाटन करने के बाद जब वह ऑक्सीजन रिफिल प्रोजेक्ट देखकर लौट रहे थे तो मीडिया ने बहुचर्चित तिकुनिया कांड को लेकर उनसे सवाल कर डाला, जिससे वह भड़क गए और पत्रकारों से अभद्रता करते हुए गालियां तक दे डालीं। मामले का वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है।
विज्ञापन

वायरल वीडियो में एक निजी न्यूज चैनल के पत्रकार ने जब उनसे पूछा कि मंत्री जी आपके बेटे पर जो और धाराएं लग गई हैं, उन पर आपका क्या कहना है? यह सवाल उन्हें नागवार गुजर गया। इस दौरान टेनी के साथ मौजूद सदर विधायक योगेश वर्मा ने बीच में टोकते हुए कहा कि जो काम है उस काम के बारे में बात करो।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस पर केंद्रीय गृह राज्यमंत्री अजय मिश्र टेनी ने कहा कि किन धाराओं की बात की जा रही है। रिपोर्टर ने दोहराया कि तिकुनिया कांड में जो एसआईटी ने धाराएं बढ़ाई हैं उस पर आपका क्या कहना है। इस पर उन्होंने आपा खोते हुए कहा कि बेवकूफी के सवाल मत किया करो। दिमाग ख़राब है क्या? उन्होंने अभद्र भाषा का प्रयोग करते हुए कैमरामैन से कैमरा बंद करने को कहा।
पत्रकार पर भड़कते हुए टेनी ने कहा कि पूछो अब क्या पूछना चाहते हो? क्या चार्जशीट लग गई है? जाकर एसआईटी वालों से पूछो। आपा खोये मंत्री टेनी ने कहा कि मीडिया की वजह से ही निर्दोष आदमी जेल में है। इसके बाद वह आगे बढ़े, लेकिन बाद में वह पत्रकार पर फिर भड़क गए और कहा कि ये सवाल एसआईटी से नहीं पूछ पाए। इसके बाद वह पत्रकार की ओर झपट पड़े और बाद में बुरा भला कहते हुए निकल गए।
मंत्री टेनी की अभद्रता पर पत्रकारों में आक्रोश
इस पूरे मामले का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसके बाद से जिले के पत्रकार आक्रोशित हैं। जिले के पत्रकारों ने राष्ट्रपति को संबोधित पत्र जिलाधिकारी महेंद्र बहादुर सिंह को सौंपा है। ज्ञापन में कहा गया कि टेनी ने मीडिया को चोर बताते हुए कहा कि मीडिया की वजह से निर्दोष आदमी जेल में बंद है। मीडिया निर्दोष को फंसाने का काम करती हैै। यही नहीं कवरेज कर रहे पत्रकारों के साध धक्का मुक्की की और मोबाइल भी छीने। मामले में केंद्रीय गृह राज्यमंत्री के खिलाफ उचित कार्रवाई करने और पत्रकारों की सुरक्षा करने की मांग की गई है।
पत्रकारों से अभद्रता के मामले में  विपक्षी दलों ने भी साधा निशाना
लखीमपुर खीरी। पत्रकारों से केंद्रीय गृह राज्यमंत्री अजय मिश्र टेनी की अभद्रता मामले में विपक्षी दलों ने निशाना साधा है। कांग्रेस, सपा और बसपा ने मामले की एक स्वर में निंदा की है और उनकी पद से बर्खास्तगी की मांग की है। उधर, भाजपा ने इस मामले में पल्ला झाड़ते हुए कहा है कि अब तक वीडियो नहीं देखा है और मामले की बिना जांच पड़ताल किए कुछ भी कह पाना मुश्किल होगा।  
केंद्रीय गृह राज्यमंत्री टेनी सत्ता के नशे में चूर हैं। मामले की निंदा करते हुए कहा कि लोकतंत्र के चौथे स्तंभ पर इस तरह का व्यवहार भारत सरकार के मंत्री के द्वारा बहुत ही अशोभनीय और निंदनीय है। बहुत ही दुख लगता है, लेकिन समय का चक्र क्या न करा दे। 
- प्रहलाद पटेल, जिलाध्यक्ष, कांग्रेस
पत्रकार समाज में सभी को सच्चाई से अवगत कराते हैं, इसलिए देश का चौथा स्तंभ कहलाते हैं। अगर केंद्रीय गृह राज्यमंत्री जैसा प्रभावशाली नेता गाली गलौज करेगा तो यह अशोभनीय और घोर निंदनीय है। अब तक किसानों को न्याय नहीं मिला है, अब पत्रकारों से अभद्रता हो रही है। भारत सरकार को टेनी को बर्खास्त कर देना चाहिए। 
- रामपाल सिंह यादव, जिलाध्यक्ष, सपा  
मैंने अभी वीडियो नहीं देखा है। मैं एक पार्टी की एक आवश्यक बैठक में थे। क्या मामला था, क्या सवाल पूछे गए और वीडियो में क्या है? सभी तथ्यों की पड़ताल के बाद ही मैं इस मामले में कुछ कह पाने की स्थिति में होऊंगा।  
- सुनील सिंह, जिलाध्यक्ष भाजपा 
केंद्रीय गृह राज्यमंत्री से ऐसी अभद्र टिप्पणी की उम्मीद नहीं थी। बातचीत की शैली से लगता है कि वह अपनी जिम्मेदारियों का सही ढंग से निर्वाहन नहीं कर रहे हैं। बसपा मांग करती है कि केंद्रीय गृह राज्यमंत्री को उनके पद से बर्खास्त किया जाए।
- अजय चौधरी, जिलाध्यक्ष, बसपा
मामला बेहद संगीन है। ऐसे जिम्मेदार पद पर होते हुए ऐसी अभद्र भाषा का प्रयोग अक्षम्य है। क्या टेनी ने अभद्रता करने के लिए ही केंद्रीय गृह राज्यमंत्री की शपथ ली थी। उनके इस कथन से जिला क्या पूरा प्रदेश शर्मसार हो रहा है। 
- राजीव गुप्ता, प्रदेश महासचिव, प्रसपा
केंद्रीय गृह राज्यमंत्री टेनी के द्वारा संपूर्ण मीडिया जगत के लिए अमर्यादित शब्दों का प्रयोग किया है। यह अत्यंत निंदनीय और अशोभनीय है। मंत्री की अभद्रता लोकतंत्र के चौथे स्तंभ के मान सम्मान पर सत्ता के नशे में किया गया हमला है।
- वलीम खान, जिलाध्यक्ष, आम आदमी पार्टी 
राष्ट्रीय सिख संगठन ने मांगा टेनी का इस्तीफा
लखीमपुर खीरी। राष्ट्रीय सिख संगठन ने सिंह सभा गुरुद्वारा में प्रेस कांफ्रेंस कर तिकुनिया कांड में केंद्रीय गृह राज्यमंत्री अजय मिश्र टेनी का इस्तीफा मांगा है। 
राष्ट्रीय सिख संगठन के अध्यक्ष जसबीर सिंह, पाल सिंह, महताब सिंह, किसानों के वकील एडवोकेट मो. अमान और मो. ख्वाजा ने कहा कि 13 महीने बाद कृषि कानून वापसी की घोषणा हुई है, जिसमें 600 से ज्यादा किसान शहीद हुए हैं। उन्होंने कहा कि तीन अक्तूबर की घटना में मंत्री अजय मिश्र टेनी का नाम भी एफआईआर की तहरीर में था, लेकिन उन्हें नामजद नहीं किया गया। 

उन्होंने कहा कि तीन अक्तूबर को अजय मिश्र ने मीडिया से वक्तव्य में ये भी कहा था कि यदि उनका बेटा दोषी होगा तो इस्तीफा दे देंगे, लेकिन साजिशन हत्याकांड के बाद भी मंत्री टेनी का इस्तीफा नहीं हुआ है, जबकि जांच टीम ने आशीष मिश्र और उनके साथियों को हत्याकांड का दोषी माना है। संवाद
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed