{"_id":"65492af3ea35a5cfcb0758ce","slug":"mill-worker-dies-under-suspicious-circumstances-while-on-duty-lakhimpur-news-c-120-1-sbly1018-9006-2023-11-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lakhimpur Kheri News: ड्यूटी के दौरान मिल कर्मी की संदिग्ध हालात में मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lakhimpur Kheri News: ड्यूटी के दौरान मिल कर्मी की संदिग्ध हालात में मौत
विज्ञापन
फोटो फाइल मृतक ओमप्रकाश शुक्ला
पसगवां (लखीमपुर खीरी)। डीसीएम श्रीराम चीनी मिल में एक कर्मचारी की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। मृतक के परिजनों का कहना है कि मिल में बिना सुरक्षा कार्य कराए जाने के कारण ऊंचाई से गिरने से मौत हुई है।
सिद्धार्थनगर जिले के थाना जोगिया के गांव पिपरापांड के रहने वाले ओमप्रकाश शुक्ला (40) पुत्र राघवराम शुक्ला अजबापुर में डीसीएम श्रीराम चीनी मिल में लगभग 20 वर्ष से बतौर फिटर काम कर रहे थे। रविवार दोपहर 2:00 से रात 10:00 बजे की शिफ्ट में कार्य करते वक्त शाम करीब 07 बजे अचानक गिर गए। साथी कर्मचारियों ने इसकी सूचना मिल के अधिकारियों को दी। इसके बाद मिल के अस्पताल में उन्हें इलाज के लिए ले जाया गया, जहां से उन्हें मिल की एंबुलेंस से शाहजहांपुर ले जाया गया। अस्पताल पहुंचने पर चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। मृतक के परिवार में पत्नी के अलावा दो बच्चे भी हैं। सभी का रो-रो कर बुरा हाल है। एसएचओ पसगवां दीपक राठौर ने बताया कि मृतक का शाहजहांपुर में पोस्टमार्टम हो रहा है। पीएम रिपोर्ट में मौत का कारण स्पष्ट हो जाएगा। तहरीर मिली तो जांच की जाएगी।
भाई ने मिल प्रशासन पर लगाए आरोप, प्रबंधन ने किया इनकार
मृतक के भाई जयव्रत शुक्ला ने बताया कि उसका भाई ओमप्रकाश चीनी मिल में ड्यूटी पर काम करते समय ऊंचाई से गिरा। । मिल के अधिकारियों ने तुरंत सूचना न देकर सुनियोजित योजना के तहत जिला अस्पताल शाहजहांपुर भेजने के बाद हादसे की सूचना दी। मृतक के सिर और पीठ पर चोट के निशान हैं। नाक और सिर से खून भी निकला है। हादसा मिल प्रशासन की लापरवाही के कारण हुआ है। मिल अधिकारी हादसे को बीमारी बताकर दुर्घटना से खुद को बचाने का प्रयास कर रहे हैं। वहीं, एचआर हेड केएन राय का कहना है कि मृतक कर्मचारी ग्राउंड फ्लोर पर काम करते वक्त हार्ट अटैक पड़ने से गिर गया था। सूचना के बाद उसे डिस्पेंसरी ले जाया गया, जहां पर ब्लडप्रेशर और शुगर लेवल कम होने पर प्राथमिक उपचार के बाद इलाज के लिए शाहजहांपुर भेजा गया, जहां उनकी मौत हो गई।