फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Midedemil on quality Rheegi Fsdia eye

मिडडेमील की गुणवत्ता पर रहेेगी एफएसडीए की नजर

Sun, 11 Oct 2015 10:10 PM IST
लखीमपुर खीरी
लखीमपुर खीरी Updated Sun, 11 Oct 2015 10:10 PM IST
विज्ञापन
खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन (एफएसडीए) की टीम परिषदीय स्कूलों में बनने वाले मिडडेमील की गुणवत्ता पर नजर रखेगी, जिसमें क्रय की जाने वाली खाद्य सामग्री की गुणवत्ता पर विशेष जोर रहेगा। शासनादेश के मुताबिक पंजीकृत खाद्य दुकानों/फर्मों से ही खाद्य सामग्री की खरीद की जा सकेगी। स्कूलों के निरीक्षण की रिपोर्ट डीएम को सौंपी जाएगी, जिसके बाद कमियों के सुधार को कार्यवाही की जाएगी।
विज्ञापन

मिडडेमील में प्रयोग की जा रही खाद्य सामग्री में सामने आई शिकायतों के मद्देनजर शासन ने एफएसडीए को जिम्मेदारी सौंपी है। बताते चलें कि कुछ माह पूर्व एफएसडीए टीम द्वारा भरे गए अनाज के नमूने जांच में फेल हो गए थे, जिसमें लैब रिपोर्ट के मुताबिक कीड़े और लार्वा पाए गए थे। इसके बाद शासन ने मिडडेमील बनाने में प्रयोग होने वाली खाद्य सामग्री की निगरानी कड़ी करने का निर्णय किया है। अब स्कूलों में पकाए जाने वाले मिडडेमील की जांच एफएसडीए टीम नियमित तौर पर करेेगी और डीएम की अध्यक्षता में होने वाली बैैठक में रिपोर्ट प्रस्तुत की जाएगी। कंवर्जन कास्ट से खरीदी जाने वाली सामग्री पंजीकृत/लाइसेंसी दुकानों से खरीदने के निर्देश दिए गए हैं। अभिहित अधिकारी डॉ अमर सिंह वर्मा ने बताया कि शासन से मिले निर्देशों के मुताबिक कार्यवाही सुनिश्चित कराई जाएगी। सभी खाद्य सुरक्षा अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए हैं। साथ ही बताया है कि बिना लाइसेंस या पंजीकरण के संचालित प्रतिष्ठानों के विरुद्घ अभियान चलाकर अधिनियम की सुसंगत धाराओं में कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed