{"_id":"6170706ddf01a03de125e144","slug":"middle-aged-dies-due-to-drowning-in-flood-water-in-nighasan-lakhimpur-news-bly463474491","type":"story","status":"publish","title_hn":"निघासन में बाढ़ के पानी में डूबने से अधेड़ की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
निघासन में बाढ़ के पानी में डूबने से अधेड़ की मौत
विज्ञापन
प्रतीकात्मक
आटा चक्की पर गेहूं डालकर घर आते समय हुआ हादसा
निघासन (लखीमपुर खीरी)। तहसील क्षेत्र के ग्रंट नंबर 12 में बुधवार की सुबह बाढ़ के पानी में डूबने से एक अधेड़ की मौत हो गई। पुलिस ने शव बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
ग्रंट नंबर 12 गांव निवासी मुन्ना लाल यादव (50) बुधवार की सुबह समीप के गांव में आटा चक्की पर गया था। लौटते समय पैर फिसलने से वह गहरे पानी में चला गया। डूबने से उसकी मौत हो गई। ग्रामीणों ने बताया कि बाढ़ के पानी से सड़क कट गई है। सड़क को पार करते समय मुन्ना लाल गहरे पानी में चला गया। जब तक लोग उसे बचा पाते उसकी मौत हो गई।
प्रभारी निरीक्षक विमल गौतम ने बताया कि एक अधेड़ की पानी में डूबने से मौत हुई है। शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। ग्रामीणों की सूचना पर पहुंचे उपजिलाधिकारी ओपी गुप्ता व राजस्व लेखपाल श्याम नंदन मिश्रा ने मौका मुआयना कर शीघ्र सरकारी मदद दिलाने का आश्वासन दिया है।
विज्ञापन
बाढ़ के पानी में डूबकर बुजुर्ग की मौत
बिजुआ। क्षेत्र की ग्राम पंचायत रामनगर के मजरा मोहनलाल पुरवा निवासी एक बुजुर्ग की बाढ़ के पानी में डूब कर मौत हो गई।
मोहनलाल पुरवा गांव निवासी 70 वर्षीय मोहन लाल नेता शाम को अपना खेत देखने गया था। लौटते समय रास्ते में भरे पानी के तेज बहाव में वह अपने को संभाल नहीं सके और पानी में गिरकर उनकी मौत हो गई। परिवार वालों ने घटना की सूचना पुलिस को दी। बिजुआ चौकी प्रभारी लल्ला राम गोस्वामी ने मौके पर पहुंच कर शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। संवाद
छात्रा को डूबते देख लोगों ने बचाया
महेवागंज/ सुंदरवल। रपटा पुल पर पानी की तेज धार में एक छात्रा साइकिल समेत बहने लगी, जिसे देख लेने पर लोगों ने बचा लिया।
फूलबेहड़ में बाढ़ की वजह से लोगों को मुश्किलें बढ़ती जा रही हैं। बाढ़ की वजह से खेत और रास्ते जलमग्न है। आवागमन में लोगों को भारी दिक्कतें हो रही हैं। लोग जान जोखिम में डालकर आ जा रहे है। मिलपुरवा के पास सड़क पर तेज बहाव के साथ पानी बह रहा है। बुधवार दोपहर पिपरा गांव निवासी छात्रा स्कूल से घर लौटते समय मिलपुरवा रपटा पुल के पास पानी की तेज धार में साइकिल समेत बहने लगी। छात्रा को डूबते देख राहगीरों ने पानी में कूदकर किसी तरह छात्रा को बाहर निकाला। उसकी साइकिल भी पानी से निकाल ली गई। इस हादसे का पता लगने पर परिजन भी मौके पर जा पहुंचे। इसके बाद छात्रा परिजन के साथ घर चली गई। संवाद