{"_id":"821ad43d4c6f04a4ae5f738bdafeda86","slug":"mi-koardinetr-inspected-the-ba-school-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"एमआई कोआर्डीनेटर ने बा स्कूल का निरीक्षण किया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एमआई कोआर्डीनेटर ने बा स्कूल का निरीक्षण किया
जंगबहादुरगंज
Updated Tue, 28 Apr 2015 11:56 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मानव संसाधन मंत्रालय भारत सरकार के एमआई कोआर्डीनेटर जामिया मिलिया इस्लामिया विश्वविद्यालय के वरिष्ठ प्रोफेसर डॉ. एमएच कासमी ने पसगवां में कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय एवं ब्लाक संसाधन केंद्र का निरीक्षण किया। उन्होंने शिक्षण संबंधी टिप्स शिक्षिकाओं एवं एबीआरसी को दिए और उनसे तमाम जानकारी भी हासिल की।
बा स्कूल की वार्डन उमा मिश्रा से उन्होंने कम्प्यूटर और भोजन के संबंध में जानकारी प्राप्त कीं। उन्होंने शिक्षिकाओं से शिक्षण कार्य में टीएमएल एवं नक्शे के प्रयोग के टिप्स दिए। वार्डन ने बताया कि विद्यालय में बिजली कनेक्शन नहीं है। कुर्सी मेज न होने के कारण बच्चों को जमीन पर बैठकर भोजन करना पड़ता है। बच्चियों ने बिजली और ड्रेस की मांग की। कासमी ने बच्चियों से रसायन विज्ञान और अन्य विषयों में प्रश्न पूछे। रसायन विज्ञान के प्रश्न बच्चियां नहीं बता सकीं। इसके बाद प्रो. कासमी ने बीआरसी पसगवां निरीक्षण किया। विद्यालय में शिक्षक-शिक्षिकाओं की संख्या और कराए गए प्रशिक्षणों की जानकारी भी प्राप्त की। इस दौरान उन्हें जर्जर बीआरसी भवन शौचालयों की संख्या और यात्रा भत्ता व कंटीजेंसी की कम धनराशि के विषय में बताया गया। डॉ. कासमी के साथ खंड शिक्षा अधिकारी दिनेश चंद्रा, सरताज अहमद, जिला समन्वयक प्रशिक्षिण राजीव दुबे, डॉ. निर्देश कुमार वर्मा एबीआरसी संजय गुप्ता, शिक्षिका अस्मिता सिंह आदि मौजूद रहीं।