फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   MI Club and Toronto Club teams victorious

Lakhimpur Kheri News: एमआई क्लब और टोरंटो क्लब टीमें विजयी

Sat, 17 Jun 2023 12:30 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 17 Jun 2023 12:30 AM IST
विज्ञापन
MI Club and Toronto Club teams victorious
गोला के स्टेडियम में क्रिकेट टूर्नामेंट खेलते खिलाड़ी
गोला गोकर्णनाथ। नगर के राजेंद्र गिरि स्टेडियम में खेले जा रहे गोला कप डे नाइट टूर्नामेंट में एमआई क्लब और टोरंटो क्लब की टीम विजयी रही।
विज्ञापन

पहला मैच एमआई क्लब और रॉयल क्लब अर्जुन नगर के बीच खेला गया। एमआई क्लब ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया। बल्लेबाजी करते हुए खिलाड़ी पीयूष के 23, फैजल के 34 रन की मदद से टीम ने 107 रन बनाए। लक्ष्य का पीछा करते हुए टीम के बल्लेबाज कुछ ख़ास न कर सके और टीम मात्र 82 रन पर सिमट गई।

दूसरा मैच टोरंटो इलेवन और पॉवर हिटर के बीच खेला गया। पॉवर हिटर की टीम ने बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 12 ओवर में सूरज 19, मुईन 29 की मदद से 90 रन बनाए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी टीम टोरंटो इलेवन ने बल्लेबाज सेरा 64, गुरुलाल 22 की मदद से 11 ओवर में पांच विकेट से जीत हासिल की। इस मौके पर सभासद आंनद सोनी, श्रीराम राजपूत, प्रमोद सिंह, राम कुमार सिंह, सुभाष मिश्रा, शोभित सिंह मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed