फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Message of women empowerment given in Nari Utkarsh Deepyagya

Lakhimpur Kheri News: नारी उत्कर्ष दीपयज्ञ में महिला सशक्तीकरण का दिया संदेश

Wed, 03 Sep 2025 11:04 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी Updated Wed, 03 Sep 2025 11:04 PM IST
विज्ञापन
Message of women empowerment given in Nari Utkarsh Deepyagya
धौरहरा ब्लॉक के राजापुर भज्जा गांव में गायत्री परिवार के नारी उत्कर्ष दीपयज्ञ में शामिल महिलाएं
लखीमपुर खीरी। विराट नारी उत्कर्ष समारोह के मद्देनजर धौरहरा ब्लॉक के राजापुर भज्जा गांव में नारी उत्कर्ष दीपयज्ञ का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में महिला सशक्तीकरण, संस्कार निर्माण और सामाजिक उत्थान का संदेश दिया गया।
विज्ञापन

गायत्री परिवार की सदस्य रीता चौधरी और सरोज चौधरी ने शांतिकुंज हरिद्वार से आई नारी उत्कर्ष संकल्प मशाल का पूजन करके कार्यक्रम की शुुरुआत की। इसके बाद आगामी विराट नारी उत्कर्ष समारोह के लिए महिलाओं का पंजीकरण कराया गया। मीडिया प्रभारी अनुराग मौर्य ने बताया कि गायत्री परिवार की ओर से देव परिवार निर्माण अभियान के तहत समारोह में 1,000 महिलाओं को प्रशिक्षित किया जाएगा।
विज्ञापन

दीपदान से पहले कार्यक्रम में मौजूद लोगों को नारी उत्कर्ष समारोह की नारी गौरव मंगलयात्रा और समारोह की संपूर्ण रूपरेखा की जानकारी दी गई। कार्यक्रम का संचालन जिला समन्वयक रामखेलावन निषाद, अजय वर्मा, मुरलीधर मौर्य, जयंती विश्वकर्मा आदि की टोली ने किया। इस अवसर पर आरती कौशल, पूजा गुप्ता, सुनीता कटियार, रामश्री वर्मा, शोभा मिश्रा, सरोज विश्वकर्मा, सत्य प्रकाश वर्मा सहित कई लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed